गुरदासपुर में मथुरा-वृंदावन से लौट रही 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा' की बस पलटी, बड़ा हादसा टला
मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत श्रद्धालुओं को छोड़कर लौट रही एक खाली बस गुरदासपुर-बहरामपुर रोड पर पलट गई। हादसे में बस चालक और दो हेल्पर को हल्की चोटें आईं।
-1789026094471_m.webp)
गुरदासपुर में मुख्यमंत्री तीर्थ योजना की बस दुर्घटनाग्रस्त।
HighLights
मुख्यमंत्री तीर्थ योजना की खाली बस गुरदासपुर में पलटी
बस मथुरा-वृंदावन से श्रद्धालुओं को छोड़कर लौट रही थी
चालक और दो हेल्पर को हल्की चोटें आईं, कोई गंभीर नहीं
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत मथुरा-वृंदावन से श्रद्धालुओं को दर्शन कराकर वापस लौट रही खाली बस गुरदासपुर-बहरामपुर रोड पर गांव बरनाला के नजदीक अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क से नीचे पलट गई।
हादसा उस समय हुआ जब बस किसी वाहन को ओवरटेक कर रही थी। राहत की बात यह रही कि उस समय बस में श्रद्धालु मौजूद नहीं थे। बस में सिर्फ ड्राइवर और उसके दो हेल्पर थे, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं।
ड्राइवर ने बताया कि वह मथुरा-वृंदावन से मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत श्रद्धालुओं को घर छोड़कर वापस आ रहा था। कुछ ही दूरी पर पहुंचा था कि किसी वाहन को ओवरटेक करते समय संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क से नीचे पलट गई।
— hema sharma nainwal (@Hemanainwal) September 10, 2026
अच्छी बात रही कि आसपास मौजूद लोगों ने ड्राइवर और उसके साथियों को बस से बाहर निकाल लिया। इस सड़क पर आमतौर पर भारी आवाजाही रहती है। ट्रैफिक इंचार्ज सतनाम सिंह ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि मुख्यमंत्री तीर्थ योजना की बस बहरामपुर रोड पर पलटी है।
वे मौके पर पहुंचे हैं और क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाला जा रहा है। इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
