यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ऑनलाइन बेचनी चाही भैंस तो ठगों ने बनाया शिकार, एक लाख रुपये की धोखाधड़ी की; दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
पंजाब के गुरदासपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इंटरनेट मीडिया पर भैंस बेचने का झांसा देकर ...और पढ़ें

HighLights
- इंटरनेट मीडिया पर भैंस बेचने के नाम पर ठगी
- 1 लाख 42 हजार रुपये की धोखाधड़ा की।
- दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
जागरण संवाददाता, गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इंटरनेट मीडिया पर भैंस बेचने का झांसा देकर लाखों रुपयों की ठगी की गई है। थाना काहनूवान पुलिस ने इंटरनेट मीडिया पर भैंस बेचने का झांसा देकर ठगी मारने के दो आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
भैंस खरीदने के लिए हुई थी फोन पर बातचीत
मलकीत सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी रउवाल ने बताया कि आरोपित लक्ष्मी नारायण धाकड़ निवासी खड़ी बावड़ी, चित्तौड़गढ़ राजस्थान ने अपनी फेसबुक आईडी पर कुछ भैंसों की वीडियो डाली थी। इसके बाद उसने आरोपित के फोन नंबर पर भैंसें खरीदने को लेकर बातचीत की।
अकाउंट में ट्रांसफर किए एक लाख से अधिक रुपये
आरोपित ने उसे बताया कि उसका भैंसों की खरीद-फरोख्त और ट्रांसपोर्ट का काम है। उसके झांसे में आकर उसने अपने पौत्र अरमानदीप सिंह के खाते से थोड़े-थोड़े पैसे कर आरोपित अमन गुप्ता के खाते में 1 लाख 42 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।
(1).jpg)
यह भी पढ़ें- संजय सिंह की गिरफ्तारी से AAP में रोष, चंडीगढ़ में BJP के खिलाफ दिया धरना; भाजपा कार्यालय को घेरने की कोशिश
दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज
पैसे ट्रांसफर होने के बाद आरोपितों ने अपने फोन नंबर बंद कर दिए। जांच अधिकारी एएसआइ निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपित अमन गुप्ता निवासी ओम साईं कांप्लेक्स, आगरा और लक्ष्मी नारायण धाकड़ के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है।