यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
संजय सिंह की गिरफ्तारी से AAP में रोष, चंडीगढ़ में BJP के खिलाफ दिया धरना; भाजपा कार्यालय को घेरने की कोशिश
Sanjay Singh Arrest दिल्ली में कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के एक और बड़े नेता संजय सिंह को ...और पढ़ें

HighLights
- संजय सिंह की गिरफ्तारी से AAP में रोष
- आप के कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में BJP के खिलाफ दिया धरना
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Sanjay Singh Arrest: दिल्ली में कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के एक और बड़े नेता संजय सिंह को ईडी के द्वारा गिरफ्तार किया गया। उनकी गिरफ्तारी के बाद से ही आप के कार्यकर्ताओं और नेताओं में रोष है।
वहीं, सियासत का पारा भी गरमाया हुआ है। आप के कार्यकर्ता सजंय सिंह की गिरफ्तारी के लिए बीजेपी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रही है। आप के धरने में ब्रह्म शंकर जिम्पा समेत आधा दर्जन विधायक पहुंचे हैं।
'बदलाखोरी के राजनीति के तहत गिरफ्तार हुए संजय सिंह'
चंडीगढ़ सेक्टर 37 में पंजाब भाजपा कार्यालय के नजदीक पंजाब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया। वे सभी भाजपा कार्यालय के घेराव के लिए आगे बढ़ रहे थे।
.jpg)
पुलिस ने उन्हें भाजपा कार्यालय से पहले ही रोक लिया है। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे है। इससे पहले आप के कैबिनेट मंत्री हरपाल चीमा ने कहा की मोदी सरकार ने बदलाखोरी के राजनीति के तहत संजय सिंह को गिरफ्तार किया।