फेरों के वक्त डगमगाने लगा दूल्हा तो दुल्हन ने कर दिया शादी से इन्कार
सब कुछ ठीकठाक चल रहा था। बरात का स्वागत हो चुका था। जैसे ही फेरे होने लगे दूल्हा नशे में डगमगाने लगा तो दुल्हन से शादी से इन्कार कर दिया।
जेएनएन, दीनानगर [गुरदासपुर]। दीनानगर में रविवार को शादी समारोह चल रहा था, बरात भी पहुंच चुकी थी। बैंड-बाजा बज रहा था और दूल्हे के दोस्त व रिश्तेदार नाच रहे थे। कन्या पक्ष ने गुरुद्वारा में बरातियों का स्वागत किया और आवभगत की। जैसे ही फेरों का वक्त हुआ तो नशे में धुत दूल्हे के पैर डगमगाते देख दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया।
सुनीता पुत्री कमल सिंह की शादी मुकेरियां में तय हुई थी। रविवार को युवक बरात लेकर पहुंचा। फेरों का समय हुआ तो पता चला कि दूल्हे ने नशा किया है। सुनीता ने नशेड़ी लड़के से शादी करने से साफ इंकार कर दिया। झगड़े के बाद मामला थाने पहुंच गया। दूल्हे का मेडिकल करवाया तो डॉक्टरों ने भी नशा किए जाने की पुष्टि की। फिर बरात बैरंग लौट गई।
यह भी पढ़ें: नाबालिग बहनों को प्रेमजाल में फंसा युवक एक को ले गए संगरूर दूसरी को गौंडा