Move to Jagran APP

आज विधायकों के घर के बाहर धरने लगाएंगे कर्मी

पंजाब रोडवेज पनबस व पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन की ओर से मांगों को लेकर हड़ताल के छठे दिन शहर के बस स्टैंड पर धरना देकर नारेबाजी की गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Sep 2021 09:55 PM (IST)Updated: Sat, 11 Sep 2021 09:55 PM (IST)
आज विधायकों के घर के बाहर धरने लगाएंगे कर्मी

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : पंजाब रोडवेज, पनबस व पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन की ओर से मांगों को लेकर हड़ताल के छठे दिन शहर के बस स्टैंड पर धरना देकर नारेबाजी की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने घोषणा की कि 12 सितंबर को फिरोजपुर के सभी विधायकों के घर के आगे धरना देकर रोष प्रदर्शन करेंगे।

loksabha election banner

इस दौरान प्रदेश प्रधान रेशम सिंह गिल व डिपो प्रधान जतिंद्र सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार लंबे समय से कर्मचारियों की मांगों का कोई हल नहीं कर रही। उन्होंने कहा कि सता में आने पहले सरकार ने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया था, लेकिन अब सरकारवादे से भाग रही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को हल नहीं किया तो सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मोहाली प्रशासन ने 14 सितंबर को मुख्यमंत्री के साथ बैठक का समय दिया है और यदि सरकार ने बैठक में मांगों को हल नहीं किया तो संघर्ष तेज किया जाऐगा। इस मौके पर कैशियर सुखपाल सिंह, सीनियर उप प्रधान रजिंद्र सिंह, सहायक सचिव हरजीत सिंह, राज कुमार आदि ने कहा कि सरकारी बसों की संख्या 10 हजार की जाए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, रिपोर्ट की कंडिशन रद करके कर्मचारियों को बहाल किया जाए और प्राइवेट बसों को सरकारी रूटों पर बंद किया जाए।

फाजिल्का में तीसरे दिन भी बंद रही 25 बसें संवाद सूत्र, फाजिल्का : पंजाब रोडवेज, पीआरटीसी व पनबस के कच्चे कर्मचारियों ने चंडीगढ़ में रोष प्रदर्शन करने पर 14 सितंबर को मुख्यमंत्री के साथ बैठक करने का भरोसा मिलने के बाद भी हड़ताल खत्म नहीं की है, जिस कारण अभी भी 23 बसों का पहिया जाम है। वही यूनियन ने संघर्ष को तेज करते हुए 12 सितंबर को विधायकों व मंत्रियों के घरों का घेराव करने का ऐलान किया है।

उधर, हड़ताल के चलते जहां लोगों बसों के इंतजार में परेशान होना पड़ा। वहीं बस स्टैंड पर भरे पानी से बस स्टैंड पर आने और बस में चढ़ने में काफी परेशानी हुई। इस मौके यूनियन के प्रधान मनप्रीत सिंह, महासचिव गुरबखश लाल ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा पिछले लंबे समय से कच्चे मुलाजिमों की मांगों का हल नहीं निकाला जा रहा, जिस कारण ट्रांसपोर्ट कर्मचारी अनिश्चितकालीन समय की हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि मोहाली में प्रदर्शन के दौरान प्रशासन ने 14 सितंबर को सिविल सचिवालय में 12 बजे मुख्यमंत्री पंजाब के साथ बैठक करवाने का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि अगर बैठक बेनतीजा रही तो संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा। फिलहाल रविवार को मंत्रियों व विधायकों का दो से तीन घंटे तक घेराव किया जाएगा। उधर फाजिल्का के बस स्टैंड में दो से तीन फीट तक पानी भरा होने के कारण काफी कम संख्या में यात्री बस स्टैंड पर देखे गए, जबकि जो यात्री आए उन्हें पानी में से गुजरकर काफी समय तक सरकारी बसों का इंतजार करना पड़ा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.