विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फर्जी ड्यूटी करते पकड़े गए टीटीई, रेलवे की विजिलेंस टीम ने किया बेनकाब

By Ankit KumarEdited By:
Published: Wed, 14 Jun 2017 01:51 PM (IST)

दिल्ली से पहुंची रेलवे की विजिलेंस टीम ने तीन टीटीई को बेनकाब किया है। ये तीनों टीटीई फर्जी डयूटी करते ...और पढ़ें

फर्जी ड्यूटी करते पकड़े गए टीटीई, रेलवे की विजिलेंस टीम ने किया बेनकाब
फर्जी ड्यूटी करते पकड़े गए टीटीई, रेलवे की विजिलेंस टीम ने किया बेनकाब

जेएनएन, फिरोजपुर। दिल्ली से पहुंची रेलवे के विजिलेंस टीम ने फिरोजपुर में तीन टीटीई पकड़े हैं। ये तीनों ट्रेन के साथ नहीं जाकर फिरोजपुर में ही आराम कर रहे थे। इस दौरान इन लोगों पर दिल्ली से आई विजिलेंस टीम की नजर पड़ी और कार्रवाई की गई।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली से पहुंची विजिलेंस टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी के बाद लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की। टीम ने तीन टीटीई को डयूटी में अनियमितता और गैरजिम्मेदाराना व्यवहार के चलते पकड़ा। ये तीनों टीटीई ट्रेन के साथ जाने की फर्जी ड्यूटी कर रहे थे। जबकि वास्तव में ये तीनों ट्रेन के साथ गए ही नहीं।

यह भी पढ़ें: पंचायतों आैर स्‍थानीय निकायों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण

बताया जा रहा है कि जम्मू से अहमदाबाद जाने वाले ट्रेन नंबर 19224 के साथ टीटी आरपी सिंह, राज कुमार और चमकौर सिंह को जम्मू से चलना था। लेकिन यह तीनों ट्रेन में थे ही नहीं। विजिलेंस की टीम कपूरथला के पास इस ट्रेन में चढ़ी और ट्रेन में सिर्फ एक ही टीटीई पाया गया। बाद में पूरी ट्रेन की छानबीन करने के पर पता चला कि अन्य तीन टीटीई ट्रेन में मौजूद ही नहीं है। ऐसे में जब ट्रेन मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे फिरोजपुर रेलवे स्टेशन पर रुकी तो तीनों टीटी वहां विजिलेंस के हाथ चढ़ गए।

यह भी पढ़ें: भाजपा लाएगी अंधविश्वास व शोषण रोकने का प्राइवेट बिल


 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।