विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीएसएफ के सैनिक सम्मेलन में चली पोर्न फिल्म

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Tue, 13 Jun 2017 12:40 PM (IST)Updated: Tue, 13 Jun 2017 08:26 PM (IST)

बीएसएफ के सैनिक सम्मेलन में अचानक पार्न फिल्म चल पड़ी। फिल्म लगभग दस मिनट तक चली। आरोपी के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

बीएसएफ के सैनिक सम्मेलन में चली पोर्न फिल्म
बीएसएफ के सैनिक सम्मेलन में चली पोर्न फिल्म

जेएनएन, फिरोजपुर। सैनिक सम्मेलन में पेन ड्राइव के जरिए प्रोजेक्टर पर प्रजेंटेशन देना एक बीएसएफ जवान को महंगा पड़ गया। प्रजेंटेशन के दौरान उसकी पेन ड्राइव में लोड पोर्न फिल्म लगभग डेढ मिनट तक चल गई। बीएसएफ अधिकारियों ने इसे अनुशासनहीनता का मामला मानते हुए पेन डाइव को अपने कस्टडी में लेते हुए घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

यह सैनिक सम्मेलन सोमवार को फिरोजपुर बार्डर रेंज में तैनात 77 बटालियन का था, जिसका मुख्यालय ग्वालियर में है। सम्मेलन में प्रेजेंटेशन के दौरान एक जवान द्वारा जैसे ही लैपटाप में पेन डाइव लगाई वैसे ही यह पोर्न फिल्म चल पड़ी, आनन-फानन में तुरंत इसे बंद करवाया गया। गनीमत रही कि इस सम्मेलन में महिलाएं नहीं थी, अन्यथा यह घटना बडी शर्मिंदगी वाली होती।

यह भी पढ़ें: डांसर संग सात साल रहा लिव इन रिलेशन में, अब ढ़ूंढ़ती फिर रही प्रेमिका

घटना पर बीएसएफ के प्रवक्ता आरएस कटारिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पहली नजर में यह अनुशासनहीनता की मामला दिखाई देता है।

यह भी पढ़ेंः नौकरी दिलवाने के बहाने महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म