विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धर्म का ज्ञान देने के बहाने पादरी करता रहा युवती से अधर्म, कर दी ऐसी हालत

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Mon, 09 Jul 2018 06:23 PM (GMT+05:30)Updated: Tue, 10 Jul 2018 08:48 PM (GMT+05:30)

धर्म का ज्ञान देने के बहाने पॉस्टर युवती को अपने साथ ले गया। और फिर 20 दिन तक शहर-शहर घुमाकर उससे दुष्कर्म करता रहा।

धर्म का ज्ञान देने के बहाने पादरी करता रहा युवती से अधर्म, कर दी ऐसी हालत
धर्म का ज्ञान देने के बहाने पादरी करता रहा युवती से अधर्म, कर दी ऐसी हालत

जेएनएन, फिरोजपुर। धर्म का ज्ञान देने की आड़ मेें एक पादरी 20 दिन तक 19 वर्षीय युवती से दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान वह उसे कई जगह चंडीगढ़, बठिंडा, दिल्ली ले गया। वह युवती के मुंह खोलने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी भी देता था। पीड़ित परिवार की पुलिस ने भी गुहार नहीं सुनी तो उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद थाना घलखुर्द में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

पीड़िता के मुताबिक पॉस्टर गुरप्रीत सिंह उनके गांव में चार-पांच साल से धर्म का प्रचार करने के लिए आ रहा था। वह लोगाें को धार्मिक शिक्षा देता था। उसने भी पॉस्टर से धर्म का ज्ञान लेने के लिए संपर्क किया। दो-तीन महीने तक उससे धर्म का ज्ञान लेती रही। इसके बाद युवती की धर्म प्रचार में रुचि बढ़ गई।

14 जून को कुलदीप सिंह पुत्र जग्गा निवासी बस्ती निजामुद्​दीन फिरोजपुर शहर, बीना पत्नी देबू, सरपंच देवी पुत्र भाग सिंह, लॉडी सिंह पुत्र देवी वासी सोढ़ी नगर उसके पास आए और कहने लगे कि धर्म के प्रचार के लिए गांव-गांव जाना है और उसे कार में बैठाकर ले गए। इसके अलावा उसका दसवीं कक्षा का प्रमाण पत्र लिया और कहा कि धर्म प्रचार के बाद उसे धर्म प्रचारक का भी प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके बाद वह आरोपियों के साथ चली गई।

रास्ते में 45 वर्षीय पॉस्टर गुरप्रीत सिंह मिला। वह भी कार में बैठ गया। इसी दौरान रास्ते में पॉस्टर ने प्रसाद के नाम पर एक लड्डू दिया, जिसे खाने के बाद उसे होश नहीं रहा। जब उसे होश आया तो वह चंडीगढ़ में किसी के घर पर थी। पॉस्टर उसे धमकाकर उसके साथ दुराचार करता रहा, इसके बाद उसे कभी बठिंडा, कभी दिल्ली ट्रेनों पर बैठाकर ले जाता रहा। वह उसे परिजनों से बात करने नहीं देता था।

उधर, परिजनों के मुताबिक पुलिस को बेटी की तलाश के लिए शिकायत दी, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने हाई कोर्ट में याचिका दायर की। जिनकी मदद से लड़की गायब हुई थी उनमें से एक आरोपित को अदालत में बुलाया गया। इसके बाद पुलिस ने पादरी, सरपंच समेत पांच आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ेंः पति गिरफ्तार हुआ तो सास-बहू मिलकर करने लगी एेसा काम, पकड़ी गईं

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।