यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
दादा ने किया रिश्ते को दागदार, बहू और नाबालिग पाेती से करता था दुष्कर्म
नाबालिग लड़की ने चाइल्ड हेल्पलाइन में फोन कर बताया कि पिता की अनुपस्थिति में उसका दादा उससे व उसकी मां ...और पढ़ें

जेएनएन, फिरोजपुर। फिरोजपुर में रिश्तों को दागदार करते हुए एक दादा ने अपनी नाबालिग पोती और बहू को हवस का शिकार बना डाला। पीड़ित नाबालिग ने दादा की इस घिनौनी हरकत के खिलाफ हिम्मत दिखाई और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर बाल सुरक्षा अधिकारी से शिकायत कर दी। शिकायत की जांच के बाद बाल सुरक्षा अधिकारी ने एसएसपी फिरोजपुर को कार्रवाई के लिए लिखा। इसके बाद शुक्रवार को थाना अमीरखास में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हालांकि, आरोपी अभी फरार है।
पुलिस के मुताबिक नाबालिग लड़की का पिता को काम के कारण उसे कई-कई दिन घर से बाहर रहना पड़ता है। दादा ने बेटे की गैरमौजूदगी का फायदा उठाया और छठी कक्षा में पढ़ने वाली अपनी 12 वर्षीय पोती से दुष्कर्म कर डाला। यही नहीं, आरोपी ने अपनी बहू को भी अपनी हवस का शिकार बना डाला। उन दोनों को यह बात बाहर किसी को बताने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देता था। दादा के अत्याचार से तंग आकर नाबालिग लड़की ने करीब आठ दिन पहले चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत की।
दुष्कर्म व पोस्को एक्ट के तहत किया केस दर्ज
थाना अमीरखास के प्रभारी इकबाल सिंह का कहना है कि पुलिस की जांच के बाद पीडि़त नाबालिग का मेडिकल करवाया गया इसके बाद पुलिस ने आरोपी दादा के खिलाफ दुष्कर्म और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। आरोपी को पकडऩे के लिए छापामारी की जा रही है।
