विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, लुधियाना से चलेंगी बिहार-बंगाल के लिए 4 स्पेशल ट्रेनें

Published: Thu, 29 Oct 2026 05:07 PM (IST)

रेलवे ने दीवाली और छठ त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लुधियाना से बिहार और पश्चिम बंगाल के लिए चार आरक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है।

दीवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, सहरसा, दरभंगा, गया और कोलकाता के लिए आरक्षित ट्रेनें चलाएगा रेलवे।

दीवाली-छठ पर यात्रियों को राहत, सहरसा, दरभंगा, गया और कोलकाता के लिए आरक्षित ट्रेनें चलाएगा रेलवे।

HighLights

  1. लुधियाना से बिहार-बंगाल के लिए चार स्पेशल ट्रेनें

  2. दिवाली और छठ त्योहारों पर यात्रियों की भीड़ हेतु

  3. सहरसा, दरभंगा, गया, कोलकाता के लिए नवंबर में संचालन

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर। त्योहारों पर घर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे ने दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए लुधियाना से बिहार और पश्चिम बंगाल के विभिन्न शहरों के लिए चार आरक्षित त्योहार स्पेशल रेलगाड़ियां चलाने का फैसला किया है।

इनमें सहरसा, दरभंगा, गया और कोलकाता के लिए ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे के अनुसार, इन ट्रेनों का संचालन नवंबर में निर्धारित तारीखों पर होगा, जिससे यात्रियों को सुविधाजनक आवागमन का विकल्प मिलेगा।

जानें किस ट्रेन की क्या है टाइमिंग

लुधियाना-सहरसा स्पेशल (04656/04655)

लुधियाना से ट्रेन 6, 9 और 11 नवंबर को शाम 5:35 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 11:50 बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में सहरसा से 8, 11 और 13 नवंबर को सुबह 3:50 बजे चलकर अगले दिन सुबह 8:35 बजे लुधियाना पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे होंगे।

लुधियाना-दरभंगा स्पेशल (04662/04661)

लुधियाना से ट्रेन 7, 10 और 11 नवंबर को सुबह 6:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10 बजे दरभंगा पहुंचेगी। वापसी में दरभंगा से 8, 11 और 12 नवंबर को दोपहर 1 बजे चलकर अगले दिन शाम 5:10 बजे लुधियाना पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे निर्धारित हैं।

यह भी पढ़ें- दीपावली व छठ पर राहत: प्रयागराज छिवकी होकर चलने वाली कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़े, मार्ग और गंतव्य में भी हुआ बदलाव

लुधियाना-गया स्पेशल (04664/04663)

लुधियाना से ट्रेन 12 नवंबर को सुबह 6:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में गया से 13 नवंबर को सुबह 11 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा होगा।

लुधियाना-कोलकाता स्पेशल (04666/04665)

लुधियाना से ट्रेन 6 नवंबर को सुबह 6:30 बजे रवाना होकर अगले दिन रात 9:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में कोलकाता से 7 नवंबर को रात 11:50 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 12:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी। इस ट्रेन का भी दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा होगा।

पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार के कई स्टेशनों पर ठहराव

इन त्योहार स्पेशल ट्रेनों का ठहराव ढंडारी कलां, सरहिंद, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर और हाजीपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर होगा। दरभंगा जाने वाली ट्रेन राजपुरा, खलीलाबाद, भटनी, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर से भी गुजरेगी।

गया जाने वाली ट्रेन का ठहराव रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम और डेहरी आन सोन में भी होगा। कोलकाता जाने वाली ट्रेन बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान और बंडेल सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की तारीख, समय और आरक्षण की उपलब्धता की पुष्टि कर लें तथा त्योहार स्पेशल ट्रेनों का लाभ उठाएं।

यह भी पढ़ें- पीईटी अभ्यर्थियों के लिए रेलवे का तोहफा, तीन परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का ऐलान; चेक करें टाइम टेबल