विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फिरोजपुर में साजिश रच युवक से किया झूठा विवाह; पत्नी सहित 3 आरोपितों पर नगदी-जेवरात लेकर फरार होने का केस

Published: Mon, 02 Feb 2026 05:02 PM (IST)

फिरोजपुर में एक युवक के साथ झूठा विवाह कर उसकी पत्नी कोमलप्रीत कौर, पिता भूपिंद्र सिंह और कुलविंद्र सिंह पर ...और पढ़ें

युवती 6 तोले सोना व 40 हजार नकदी साथ ले गई।

युवती 6 तोले सोना व 40 हजार नकदी साथ ले गई।

HighLights

  1. युवक से झूठा विवाह कर जेवरात-नकदी लूटी गई।

  2. पत्नी कोमलप्रीत सहित तीन आरोपितों पर मामला दर्ज।

  3. पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर। पंजाब के फिरोजपुर के थाना गुरुहरसहाय पुलिस ने एक युवक के साथ साजिश के तहत झूठा विवाह कर उसकी जिंदगी खराब की। शादी के बाद घर से सोने के जेवरात व नकदी लेकर फरार होने के मामले में विवाहिता समेत तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई शिकायत मिलने और विस्तृत जांच के बाद की है।

थाना गुरुहरसहाय के एएसआई राकेश कुमार ने बताया कि गांव मोहनके हिठाड़ निवासी आकाशदीप पुत्र जगदीश कुमार ने पुलिस के स्पेशल विंग में 8 दिसंबर को शिकायत दी थी। शिकायत में युवक ने आरोप लगाया था कि उसके साथ साजिश के तहत विवाह करवाया गया और शादी के कुछ समय बाद ही उसकी पत्नी घर से कीमती सामान लेकर फरार हो गई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि कोमलप्रीत कौर पुत्री भूपिंद्र सिंह ने अपने पिता भूपिंद्र सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी 125 गुरु तेग बहादुर नगर, डाकखाना कुराली, जिला एसएएस नगर मोहाली और कुलविंद्र सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी मॉडल टाउन कुराली, जिला एसएएस नगर मोहाली के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें- Haryana News: कैदियों की समयपूर्व रिहाई पर हाईकोर्ट सख्त, पंजाब-हरियाणा को नीति चार्ट बनाने का दिया आदेश

6 तोले सोना ले उड़ी पत्नी

एएसआई राकेश कुमार के अनुसार आरोपितों ने आपसी मिलीभगत से युवक से झूठा विवाह करवाया, जिससे उसकी सामाजिक और पारिवारिक जिंदगी प्रभावित हुई। आरोप है कि विवाहिता कोमलप्रीत कौर घर छोड़ते समय करीब छह तोले सोने के जेवरात और 40 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई।

पुलिस ने शिकायतकर्ता आकाशदीप के बयान और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कोमलप्रीत कौर, भूपिंद्र सिंह और कुलविंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- जीरकपुर में ओवरटेक विवाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां, 24 साल के युवक की मौत; एक की हालत गंभीर

आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के मामलों में ठगी और साजिश के सभी पहलुओं की जांच की जाती है, ताकि पीड़ित को न्याय दिलाया जा सके और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो।

यह भी पढ़ें- मजीठिया को जमानत मिलने पर एसजीपीसी प्रधान धामी ने किया फैसले का स्वागत; न्यायपालिका पर भरोसा जताया