Move to Jagran APP

महिला को संपत्ति में हिस्सा न देने पर पति व सास पर केस

थाना सिटी फिरोजपुर पुलिस ने महिला को संपत्ति में हिस्सा न देने पर महिला के पति व सास के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Oct 2021 10:09 PM (IST)Updated: Thu, 28 Oct 2021 10:09 PM (IST)
महिला को संपत्ति में हिस्सा न देने पर पति व सास पर केस

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : थाना सिटी फिरोजपुर पुलिस ने महिला को संपत्ति में हिस्सा न देने पर महिला के पति व सास के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआइ रमन कुमार ने बताया कि फरीदकोट निवासी जसवंत सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसकी बेटी की शादी साल 2017 में सिख रिति रिवाज के साथ फिरोजपुर निवासी कंवलजीत सिंह के साथ हुई थी। उस समय उक्त लड़का न्यूजीलैंड में रहता था। विवाह के बाद उसकी बेटी भी लड़के के साथ न्यूजीलैंड चली गई थी। लेकिन दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा होने के चलते वह साल 2019 में वापस आ गए। इसके बाद लड़के ने उसकी लड़की से दहेज में 50 लाख रुपये व अपने हिस्से की जमीन मांगी, जिस पर उन्होंने शिकायत फरीदकोट पुलिस को दी। पुलिस ने उक्त लड़के के खिलाफ दहेज संबंधी मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद उसने मई 2021 में थाना सिटी पुलिस को एक दरखास्त दी, जिसमें उसने उसकी लड़की को लड़के कंवलजीत सिंह द्वारा अपनी जायदाद में हिस्सा ना देने और गुमराह करने के आरोप लगाए। पुलिस ने आरोपित लड़के व उसकी मां परमजीत के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

लाहन व शराब सहित एक काबू, दो फरार संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना मक्खू एवं थाना ममदोट की पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 20 लीटर लाहन एवं 24 बोतलें अवैध शराब बरामद की है, जबकि दो आरोपित फरार हो गए। थाना मक्खू के एएसआइ गुरदीप सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान छापेमारी कर 20 लीटर लाहन बरामद की, जबकि आरोपित हीरा सिंह वासी बस्ती बलवंत सिंह वाली दाखली बुह गुजरां मौके से पुलिस को देखकर फरार हो गया। वहीं थाना ममदोट के हवलदार नवजोत सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ छापेमारी कर15 बोतल अवैध शराब बरामद की है, जबकि आरोपित लाल वासी गांव महल सिंह वाला मौके से फरार हो गया। एसआइ हरबंस सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ गश्त के दौरान छापामारी कर गांव पीरखां शेख निवासी अंग्रेज सिंह को गिरफ्तार करके उसके पास से 9 बोतल अवैध शराब बरामद की है।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.