BSF ने स्पेशल सर्च अभियान में भारत-पाक सीमा पर पकड़ी छह किलोग्राम हेरोइन
बीएसएफ ने स्पेशल सर्च अभियान में चेक पोस्ट बारेके में छह किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। गत दिवस भी बार्डर से आठ किलो हेरोइन बरामद हुई थी।
जेएनएन, ममदोट। सेेेेेेक्टर खाई महिल स्थित बीएसएफ की 136 बटालियन के जवानों ने शनिवार सुबह चलाए स्पेशल सर्च अभियान में चेक पोस्ट बारेके में छह किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। यह हेरोइन प्लास्टिक के कैन में से मिली। इसे सीज कर लिया गया है। गत गत दिवस भी अंतरराष्ट्रीय सीमा से आठ किलो हेरोइन बरामद की गई थी।
बीएसएफ की 136 बटालियन बल के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार-शनिवार की रात जवानों ने गश्त के दौरान सीमा पर लगी कंटीली तार के पास हलचल देखी। फिर तार के बाद बीपी नंबर 192/13 पाक की तरफ कुछ आहट महसूस की। सुबह चेक पोसट बारेके में जब सर्च अभियान चलाया तो जवानों को प्लास्टिक की कैनी मिली। जिसमें पाक तस्करों की तरफ छह किलोग्राम हेरोइन फेंकी गई थी। बल के अधिकारियों ने बताया कि खुुफियां एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पाक तस्करों की और से फेंकी गई हेरोइन किस भारतीय तस्कर के पास पहुंचाई जानी थी।
बीओपी समसके एरिया से आठ किलो हेरोइन बरामद
गत दिवस भी बीएसएफ ने इंटरनेशनल बॉर्डर नंबर 217/14 से भारतीय सीमा के अंदर तारबंदी के पास चार प्लास्टिक की बोतलों में आठ किलोग्राम हेरोइन बरामद की थी। जवानों ने संदिग्ध अवस्था में गिरी पड़ी इन बोतलों को बरामद कर उच्चाधिकारियों को इसकी जानकारी दी। जांच के बाद इनमें से आठ किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई।
बीएसएफ के अधिकारियों के मुताबिक उनके जवान बीओपी समसके एरिया में गश्त कर रहे थे, तभी जवानों को कुछ आहट सुनाई दी। तारबंदी के नजदीक जाकर देखा तो चार प्लास्टिक की बोतलें पड़ी थीं जिनमें हेरोइन थी।
यह भी पढ़ें: कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- चीन को घाटी खाली करने का अल्टीमेटम दे केंद्र सरकार
यह भी पढ़ें: कोरोना ने रोकी हज यात्रा, रोजा शरीफ के खलीफा बोले- घरों पर रहकर करें COVID19 के खात्मे की दुआ
यह भी पढ़ें: हाई कोर्ट से मिली किसानों को राहत, धान की खेती पर रोक की अधिसूचना पर ब्रेक
यह भी पढ़ें: 1962 India China War: सीना छलनी हो गया फिर भी बढ़ते रहे कदम, देश के लिए शहीद हो गए थे छोटू सिंह