Move to Jagran APP

दो किलो हेरोइन के साथ मिजोरम की महिला समेत दो गिरफ्तार

पुलिस ने महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों पंजाब में हेराइन की सप्लाई करने आए थे।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 18 Mar 2018 08:42 PM (IST)Updated: Sun, 18 Mar 2018 08:43 PM (IST)
दो किलो हेरोइन के साथ मिजोरम की महिला समेत दो गिरफ्तार
दो किलो हेरोइन के साथ मिजोरम की महिला समेत दो गिरफ्तार

जेएनएन, खन्ना (लुधियाना)। पुलिस ने दो किलो हेरोइन के साथ एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। महिला मिजोरम की बताई जा रही है। पुलिस का दावा है कि दोनों पंजाब में हेरोइन की सप्लाई करने आए थे।

loksabha election banner

डीएसपी (आइ) रणजीत सिंह बदेशा ने बताया कि सीआइए स्टाफ के सब इंस्पेक्टर अवतार सिंह और थानेदार सुरजीत सिंह ने टीम के साथ गांव आलोड़ में प्रिस्टाइन मॉल के सामने शनिवार शाम को नाकाबंदी की थी। इस दौरान मंडी गोबिंदगढ़ की ओर से आ रही कार को शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो 2 किलो हेरोइन बरामद हुई। मौके पर ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपितों की पहचान राज कुमार सक्सेना निवासी ईस्ट सागरपुर नई दिल्ली और महिला ललछू वानली न्यालूम निवासी गांव चूरअल टाउन जिला लागट लाई (मिजोरम) के तौर पर हुई है।

जालंधर और नाभा में करनी थी सप्लाई

पुलिस के अनुसार आरोपितों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे दिल्ली से हेरोइन लाकर पंजाब के विभिन्न जिलों में सप्लाई करते हैं। पकड़ी गई हेरोइन जालंधर और नाभा में सप्लाई की जानी थी। ललछू ने बताया कि वह मिजोरम से कुछ साल पहले दिल्ली में पढऩे के लिए आई थी। इसके बाद वह वहीं निजी कंपनी में नौकरी करने लगी। इसी दौरान उसकी पहचान नशा तस्करों से हुई नशे तस्करी का धंधा शुरू कर दिया।

आरोपितों को दिल्ली लेकर गई पुलिस

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपितों को रविवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। सूत्रों के अनुसार खन्ना सीआइए स्टाफ की एक टीम आरोपितों को लेकर सीआइए इंचार्ज बलजिंदर सिंह की अगुआई में नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई। टीम आरोपितों की निशानदेही पर इस धंधे से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी करेगी।

यह भी पढ़ेंः चंडीगढ़ में आठवीं की छात्रा को घर ले जाकर किया नाबालिग ने दुष्कर्म


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.