चंडीगढ़ में आठवीं की छात्रा को घर ले जाकर किया नाबालिग ने दुष्कर्म
नाबालिग लड़का सहेली से मिलने जा रही आठवीं की छात्रा को बहला फुसला कर अपने घर ले गया और उससे दुष्कर्म किया।
जेएनएन, चंडीगढ़। सहेली से मिलने जा रही नाबालिग छात्रा को एक नाबालिग युवक ने अपने जाल में फंसाया और अपने घर ले गया। घर ले जाकर युवक ने उससे दुष्कर्म किया और कहा कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार डालेगा। तीन दिन छात्रा डर के कारण चुप रही, लेकिन आज छात्रा ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
छात्रा के मुताबिक वह मौलीजागरां में रहती है। वह सेक्टर-26 स्थित बापूधाम के एक स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। गत बुधवार को वह अपने घर से सहेली से मिलने सेक्टर-26 आई गई थी। इसी दौरान रास्ते में उसे 16 वर्षीय लड़का मिला। वह उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया।
छात्रा के मुताबिक वह बापूधाम में किराये के मकान पर रहता है। घर ले जाकर उसने उससे दुष्कर्म किया। छात्रा ने इस बात को विरोध किया तो आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके कारण वह काफी डर गई। शनिवार को उसने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
छात्रा की शिकायत पर सेक्टर-26 थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपित बापूधाम स्थित एक कपड़े की शॉप पर काम करता है। वह पिछले एक साल से वह किराये के मकान में रहता है।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पोक्सो एक्ट, 506 और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे बापूधाम से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ेंः शादी के कुछ दिन बाद ही फुर्र हो गई दुल्हन, अब फंसी शिकंजे में