विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Roadways: पंजाब में दो महीने से वेतन को तरस रहे बस कर्मचारियों ने की हड़ताल, यात्री परेशान

Published: Wed, 19 Jun 2024 12:18 PM (IST)

पंजाब में बस कर्मचारियों ने वेतन न मिलने से हड़ताल शुरू कर दी है। पनबस कर्मचारी बस स्टैंड के बाहर सरकार के खिलाफ धरना दे रहे है। बस कर्मचारियों की हड़ताल से सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बस कर्मचारियों की हड़ताल से कई यात्रियों को वापस लौटने के लिए मजबूर होना पड़ा।

बस कर्मचारियों ने वेतन न मिलने से की हड़ताल
बस कर्मचारियों ने वेतन न मिलने से की हड़ताल

HighLights

  1. बस कर्मचारियों ने वेतन न मिलने से हड़ताल शुरू कर दी है
  2. पनबस कर्मचारी बस स्टैंड के बाहर सरकार के खिलाफ धरना दे रहे है
  3. कर्मचारियों को दो महीनों से नहीं मिला वेतन

जागरण संवाददाता, फाजिल्का। पंजाब रोडवेज पनबस कर्मचारी यूनियन की ओर से अब तक वेतन न मिलने के चलते बुधवार को हड़ताल शुरू कर दी गई है। यह हड़ताल सुबह से चल रही है।

जिस कारण बसों के जरिए विभिन्न जगहों पर जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर कर्मचारियों ने बस स्टैंड पर रोष प्रदर्शन करते हुए वेतन न मिलने के चलते सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

दो महीने से कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

इस मौके कर्मचारी यूनियन के नेता उडीक चंद ने बताया कि पिछले दो महीने से कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला। जिस कारण कर्मचारी काफी परेशान हो रहे हैं। इस बारे में विभाग के अधिकारियों को कहने के बावजूद अभी तक वेतन को लेकर कोई हल नहीं हुआ, जिस कारण उनके द्वारा हड़ताल की गई है।

यह भी पढ़ें- Punjab News: बिक्रम सिंह मजीठिया को एनडीपीएस मामले में हाईकोर्ट से राहत, SIT के सामने 8 जुलाई तक पेशी से छूट

वापस लौटने को मजबूर हुए यात्री

उन्होंने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे अधिकारियों के साथ यूनियन के प्रांतीय नेताओं की बैठक होगी। इसके बाद ही हड़ताल को लेकर आगे का फैसला लिया जाएगा। फिलहाल उनके द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। उधर कर्मचारियों की हड़ताल के चलते यात्री वापस लौटते हुए नजर आए।

सबसे ज्यादा भीड़ रेलवे स्टेशन पर नजर आई। बसें न मिलने के चलते लोगों को कई घंटे तक रेलगाड़ी का इंतजार करना पड़ा, जबकि कई तो वापस लौटने के लिए मजबूर हुए।

यह भी पढ़ें- Punjab News: 'लॉरेंस की जेल से फोन कॉल की हो हाई लेवल केंद्रीय जांच', मजीठिया ने बिश्नोई की वायरल वीडियो पर उठाए सवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।