विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अबोहर के गांव में एनआरआइ व्‍यवसायी की हत्‍या, गोलियों से छलनी किया

By Sunil Kumar JhaEdited By:
Published: Thu, 19 Oct 2017 03:17 PM (IST)Updated: Thu, 19 Oct 2017 04:34 PM (IST)

अबोहर के बल्‍लुआना गांव में कुछ हथियारबंद लोगों ने एक एनआरआइ व्‍यवसायी को गोलियों से भून दिया। उसकी घटनास्‍थल पर ही माैत हो गई।

अबोहर के गांव में एनआरआइ व्‍यवसायी की हत्‍या, गोलियों से छलनी किया
अबोहर के गांव में एनआरआइ व्‍यवसायी की हत्‍या, गोलियों से छलनी किया

जेएनएन, अबोहर। जिले के बल्लुआना में एक एनआरआइ कारोबारी की गोलियों मार कर हत्‍चया कर दी गई। बदमाशों ने सुबह की सैर करे एनआरआइ बलकरण भुल्लर को वीरवार सुबह गोलियों से छलनी कर दिया। उनकी घटनास्‍थल पर ही मौत हो गई। पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए पूरे क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रही है। 

जानकारी के अनुसार बल्‍लुआना निवासी बलकरन भुल्लर पिछले वर्ष यहां शराब के ठेके भी लिए हुए थे। उनकी हत्‍या को बिजनेस की प्रतिद्वंद्विता से जाेर कर देखा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है आैर अभी हत्‍या के कारणों के बारे में क‍ुछ भी बोलने से बच रही है।

यह भी पढे़ं: आयुष्मान खुराना बोले-दिवाली पर दीपक जलाएं, पटाखे नहीं

जानकारी की अनुसार, बलकरन भुल्लर सुबह अपने गांव की ढाणी में सुबह की सैर कर रहे थे। इसी दौरान घात लगाकर बैठे कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इससे भुल्‍लर वहीं गिर गए और उनकी माैके पर ही मौत हाे गई। इससे गांव में हड़कंप मच गया अौर भारी संख्‍या में लोग वहां जमा हो गए। बदमाश वारदात के बाद घटनास्‍थल से फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पहुंच गई आैर पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी गई। लेकिन, बदमाशों का पता नहीं चला। पुलिस ने शव को पाेस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। भुल्‍लर के परिजनों और अन्‍य कई लोगाें के बयान दर्ज किए गए हैं। बदमाशों को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: इंडस्ट्री को सस्ती बिजली का बोझ उठाएंगे आम उपभोक्ता