पंजाब में फिल्मी अंदाज में अपहरण, हाईवे पर शैलर में बंधक बना यूपी के व्यापारियों से ऐंठे 72 लाख रुपये; 4 गिरफ्तार
गोरखपुर के दो व्यापारियों का पंजाब में अपहरण कर उनसे जबरन 72 लाख रुपये खातों में ट्रांसफर कराए गए। फीड ...और पढ़ें

फोटो एआई द्वारा जनरेट की गई है।
HighLights
गोरखपुर के व्यापारियों का पंजाब में अपहरण हुआ
फीड फैक्टरी विवाद में 72 लाख रुपये ऐंठे गए
मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस ने चार आरोपी पकड़े
दीपक सूद, फतेहगढ़ साहिब। फीड फैक्टरी के मॉल के पैसों के लेन-देन के विवाद को लेकर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी एक व्यक्ति और उसके भाई का अपहरण कर उनसे जबरन 72 लाख रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कराने का एक गंभीर मामला सामने आया है।
इस संबंध में थाना मंडी गोबिंदगढ़ की पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) के एचआईजी सेक्टर तारामंडल (मकान नंबर 25) निवासी सूबेदार प्रसाद का खन्ना के रहने वाले गोपाल कृष्ण के साथ (फीड) फैक्टरी के माल के करीब सवा करोड रुपए को लेकर विवाद चल रहा था।
इसी पैसे के लेनदेन से संबंधित खन्ना पुलिस की ओर से शिकायत की जांच के सिलसिले में सूबेदार प्रसाद और उनका भाई जनमदास अपने अन्य साथियों के साथ खन्ना आए हुए थे।
8 अज्ञात व्यक्तियों के ने गाड़ियां लगाकर रोका
आरोप है कि जब वे जांच में शामिल होकर वापस लौट रहे थे, तब मंडी गोबिंदगढ़ मेन हाईवे पर गोपाल कृष्ण, उसके बेटों काव्या वर्मा व मानिक वर्मा, माधव, गुरसिमरन सिंह , दिनेश (सभी निवासी खन्ना) और 7-8 अन्य अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी कार के आगे-पीछे अपनी गाड़ियां लगाकर उन्हें जबरन रोक लिया।
इसके बाद सूबेदार प्रसाद और उनके भाई जनमदास की मारपीट की और उन्हें अगवा कर खन्ना स्थित एक शैलर में ले गए। शैलर के भीतर दोनों भाइयों को बांधकर रखा गया और हथियार या दबाव के बल पर उनके मोबाइल फोन के पासवर्ड ले लिए गए। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के खातों से 72 लाख रुपये अपने बैंक खातों में ट्रांसफर कर लिए।
8 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
इस मामले को लेकर थाना मंडी गोविंदगढ़ के प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूबेदार प्रसाद की शिकायत पर गोपाल कृष्ण, उसके बेटों काव्या वर्मा व मानिक वर्मा, माधव, गुरसिमरन सिंह , दिनेश (सभी निवासी खन्ना) और 7-8 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गोपाल कृष्ण, उसके बेटों काव्या वर्मा व मानिक वर्मा, माधव को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि बाकियों की तलाश अभी जारी है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।