विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए सिंगर दिलजीत दोसांझ, चंडीगढ़ के कॉन्सर्ट से पहले टेका मत्था

Published: Sat, 14 Dec 2024 10:28 AM (GMT+05:30)

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने चंडीगढ़ में कॉन्सर्ट (Diljit Concert Chandigarh) से पहले गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका। ...और पढ़ें

गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में कीर्तन श्रवण करते दिलजीत
गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में कीर्तन श्रवण करते दिलजीत

HighLights

  1. सिंगर दिलजीत दोसांझ का आज चंडीगढ़ में होगा कॉन्सर्ट
  2. पंजाब के सीएम भगवंत मान और उनके परिवार से भी की थी मुलाकात

दीपक सूद, फतेहगढ़ साहिब। शनिवार सुबह करीब 5 बजे पंजाबी कलाकार और गायक दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh Chandigarh Convert) अपने चंडीगढ़ शो से पहले गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक हुए। उन्होंने माता गुजर कौर जी और छोटे साहिबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की याद में बने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में माथा टेका।

इस दौरान भावुक दिखे दिलजीत

फिल्म स्टार दिलजीत प्रभात के समय गुरु घर में आए। दिलजीत ने कड़ी सुरक्षा में गुरु घर में कीर्तन श्रवण किया। वहीं उन्होंने सिर झुकाते हुए बलिदानियों को नमन करके माता गुजर कौर और छोटे साहिबजादों को श्रद्धांजलि भेंट की।

उन्होंने सरहिंद की उस दीवार के दर्शन भी किए जहां छोटे साहिबजादों को जिंदा चिनवा दिया गया था। वे ठंडा बुर्ज में भी माथा टेकने गए। इस जगह पर माता गुजर कौर जी की शहादत हुई थी। इस लासानी शहादत को याद करके दिलजीत भावुक भी दिखाई दिए।

मीडिया से बनाई दूरी

उन्होंने गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब के बाहर इंतजार कर रहे प्रशंसकों से भी मुलाकात की। दिलजीत दोसांझ ने मीडिया से काफी दूरी बनाई रखी उन्होंने कहा कि वह सिर्फ गुरुद्वारा श्री फतेहगढ़ साहिब में नतमस्तक होने के लिए आए हैं।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में कॉन्सर्ट से पहले CM मान से मिले Diljit Dosanjh, सोशल मीडिया पर लिखा- छोटे भाई जैसा प्यार दिया

सीएम मान से भी की थी मुलाकात

वहीं, चंडीगढ़ में कॉन्सर्ट से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री भगंवत मान ने दिलजीत दोसांझ से मुलाकात की है। दिलजीत ने मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर साझा की। उन्होंने लिखा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बहुत प्यार मिला। आज बड़े भाई ने छोटे भाई की तरह प्यार दिया। भगवंत मान के साथ उनके परिवार ने भी दिलजीत दोसांझ से मुलाकात की।

पंजाब-हरियाणा के सीएम भी कॉन्सर्ट में होंगे शामिल

बता दें कि दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, पंजाब के सीएम भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी शामिल होंगा। इसे लेकर चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन के अधिकारी विशेष व्यवस्था करने में जुटे हुए हैं। स्वयं डीजीपी सुरेंद्र सिंह यादव ने कार्यक्रम स्थल का दौरा किया है। उनके साथ पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

बंद रहेंगी ये सड़कें

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को देखते हुए पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। जारी एडवाइजरी के अनुसार, सेक्टर 33/34 का डिवाइडिंग रोड बंद रहेगा। वहीं, सेक्टर-34 की मार्केट की इंटरनल सड़कें भी बंद रहेगी।

यह भी पढ़ें- Diljit Dosanjh के चंडीगढ़ कॉन्सर्ट में हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल, सुरक्षा के लिए 2500 जवान तैनात