मौसम में बदलाव के साथ पंजाब के स्कूलों में बदला समय, दो नवंबर से सुबह 9 बजे खुलेंगे स्कूल; जानें नया शेड्यूल
पंजाब में बढ़ते ठंड के मौसम को देखते हुए शिक्षा विभाग ने दो नवंबर से स्कूलों के समय में बदलाव किया है। अब सभी स्कूल सुबह नौ बजे से लगेंगे।

ये प्रतीकात्म्क तस्वीर है।
HighLights
2 नवंबर से पंजाब में स्कूलों का समय बदलेगा।
सभी स्कूल सुबह 9 बजे से खुलेंगे, 28 फरवरी तक लागू।
प्राइमरी 3 बजे तक, मिडिल-सीनियर सेकेंडरी 3:20 बजे तक।
रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब में ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए 2 नवंबर से स्कूलों के समय में बदलाव किया जाएगा। शिक्षा विभाग के नए शेड्यूल के अनुसार सभी सरकारी, प्राइवेट, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे। प्राइमरी स्कूल दोपहर 3 बजे तक चलेंगे, जबकि मिडिल से सीनियर सेकेंडरी तक के स्कूल दोपहर 3:20 बजे तक लगेंगे।
स्कूलों के समय में यह बदलाव 28 फरवरी तक लागू रहेगा। इसके बाद 1 मार्च से समय में फिर बदलाव किया जाएगा। पंजाब में 19 हजार से अधिक स्कूल हैं, जिन पर यह व्यवस्था लागू होगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 के लिए आयोग ने तैयारियां की शुरू, 12 नवंबर से होगी EVM और वीवीपैट की जांच
शैक्षणिक सत्र में तीन बार बदलता है समय
पंजाब में मौसम के अनुसार शैक्षणिक सत्र के दौरान स्कूलों के समय में तीन बार बदलाव किया जाता है। 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगते हैं। इसके बाद 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्राइमरी स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक चलते हैं।
यह भी पढ़ें- पंजाब में पहली बार एशियाई हॉकी चैंपियनशिप की मेजबानी, CM भगवंत मान ने किया टूर्नामेंट का उद्घाटन
वहीं, मिडिल से सीनियर सेकेंडरी तक के स्कूल सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:50 बजे तक लगते हैं। अब 2 नवंबर से नया शेड्यूल लागू होने के साथ सभी स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे। प्राइमरी स्कूलों में दोपहर 3 बजे और मिडिल से सीनियर सेकेंडरी तक के स्कूलों में दोपहर 3:20 बजे छुट्टी होगी।
