विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन हैं पंजाबी अभिनेत्री सोनिया मान? अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में AAP में हुईं शामिल

Published: Sun, 23 Feb 2025 04:14 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2025 04:19 PM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) को दिल्ली में मिली जीत के बाद अब पंजाब में भी मजबूती मिलने लगी है। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब पर पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया है। इसी कड़ी में आज पंजाबी अभिनेत्री और किसान यूनियन नेता बलदेव सिंह की बेटी सोनिया मान आप में शामिल हो गई हैं। सोनिया मान कई भाषाओं की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान ने थामा झाड़ू। फोटो सोशल मीडिया
पंजाबी एक्ट्रेस सोनिया मान ने थामा झाड़ू। फोटो सोशल मीडिया

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। दिल्ली हार के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की मजबूत हुई है। आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल अब पंजाब पर पूरा ध्यान लगा दिया है। अरविंद केजरीवाल के उपस्थिति में पंजाबी अभिनेत्री और कीर्ति किसान यूनियन के नेता बलदेव सिंह की बेटी सोनिया मान रविवार (आज) को आप में शामिल हो गईं।

सोनिया मान एक पंजाबी अभिनेत्री हैं, जो कई भाषाओं की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आप की पंजाब इकाई ने अपने नए सदस्य का स्वागत किया है।

कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं सोनिया मान 

बता दें कि सोनिया मान ने मलयालम, हिंदी, तेलुगु और मराठी सहित कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उनकी पहली मलयालम फिल्म 'हाइड एन सीक' थी। उन्होंने 'कहीं है मेरा प्यार' में भी अभिनय किया है, जो 2014 में उनकी पहली हिंदी फिल्म थी। हाल ही में, उन्होंने 2020 में हैप्पी हार्डी एंड हीर में अभिनय किया है। फिल्मों के अलावा, उन्होंने 2018 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला सहित प्रसिद्ध गायकों के साथ काम किया है।

कौन हैं सोनिया मान 

सोनिया मान, किसान नेता और कार्यकर्ता बलदेव सिंह के बेटी है। 1980 के दशक में खालिस्तानी आतंकवादियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोनिया मान गाने के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी है। 

वहीं, 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद, AAP प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने अपना ध्यान अब से दो साल बाद होने वाले पंजाब के 2027 विधानसभा चुनावों पर केंद्रित कर दिया है।

2027 में होगा पंजाब में विधानसभा चुनाव

बता दें कि 2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाला है। इसको लेकर आप ने अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दी है। दिल्ली हार के बाद आप पंजाब को बचाने की पूरी कोशिश करेगी। पंजाब में फिर से आप की सरकार बने, इसके लिए पार्टी अभी से तैयारी शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Punjab News: संगरूर में CM मान ने सीवर सक्शन मशीनों को दिखाई हरी झंडी, सफाई कर्मचारियों को मिलेगी राहत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।