Move to Jagran APP

पंजाब में कोरोना से एक और मरीज की मौत, 10 नए पॉजिटिव केस की पुष्टि, अब तक 12 की जान गई

पंजाब में काेराेना का कहर बढ़ गया है और राज्‍य में शुक्रवार के एक और मरीज की मौत हो गई है। राज्‍य में अब तक कोरोना से 12 मरीजों की मौत हो चुकी है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 10 Apr 2020 08:58 AM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2020 05:03 PM (IST)
पंजाब में कोरोना से एक और मरीज की मौत, 10 नए पॉजिटिव केस की पुष्टि, अब तक 12 की जान गई

चंडीगढ़/जालंधर, जेएनएन। पंजाब में कोरोना से एक और मरीज की मौत हो गई। माेहाली में 74 साल की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्‍य में कोरोना से मरने वालों की संख्‍या 12 मौत गई है। इसके साथ ही शुक्रवार को 10 नए पाॅजिटिव मरीज सामने आए। ये सभी मरीज माेहाली जिले के डेराबस्‍सी के जवाहरपुर गांव के हैं। करीब 3000 की आबादी वाले इस गांव में अब तक कोरोना के 32 पोॅजिटिव मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

loksabha election banner

वीरवार को जालंधर में एक कांग्रेस नेता के पिता की मौत हुई तो लुधियाना के फोर्टिस अस्पताल में मंगलवार देर रात दम तोडऩे वाली बरनाला की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। प्रदेश में छह दिन में सात लोग दम तोड़ चुके हैैं, जबकि कुल 11 लोगों की मौत हुई है।

मोहाली में 74 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना वायरस से मौत, आसपास का इलाका सील

मोहाली के आस्‍था एनक्‍लेव 74 साल की एक महिला की मौत हो गई। इस महिला की 8 अप्रैल को मौत हो गई थी और शुक्रवार को उसकी कोरोना टेस्‍ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बताया जाता है कि इस महिला पहले कोरोना टेस्‍ट ने‍गेटिव बता कर अस्‍पताल से घर भेज दिया गया था। 8 अप्रैल को अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसका नमूना जांच के लिए भेजा गया। शुक्रवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद पूरे आस्‍था एनक्‍लेव को पूरी तरह सील कर दिया गया है। महिला के पूरे परिवार को क्‍वारंटाइन कर दिया गया है। मोहाली जिले में कोरोना से यह दूसरी मौत है।

माेहाली के डेराबस्‍सी के जवाहरपुर गांव में कोरोना मरीजों की संख्‍या 32 हुई

शुक्रवार को मोहाली जिले के डेराबस्‍सी क्षेत्र का जवाहरपुर गांव कोरोना का हॉट स्‍पॉट बन गया है। यहां शुक्रवार को कोरोना के 10 और मरीजों की पुष्टि हुई। गांव में इससे पहले कोरोना वायरस COVID-19 के 22 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है। इस तरह करीब 3000 आबादी वाले जवाहरपुर गांव में कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्‍या 32 हो चुकी है। इस गांव को पूरी तरह सील कर दिया गया है।

प्रदेश में कोरोना से 11वीं मौत, 16 और पॉजिटिव, 131 पहुंची संख्या

संगरूर में दो पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रदेश के 22 जिलों में से 17 कोरोना प्रभावित हो गए हैैं। अब सिर्फ फिरोजपुर, फाजिल्का, बठिंडा, तरनतारन व गुरदासपुर जिले बचे हैैं जहां कोई पॉजिटिव केस नहीं है। प्रदेश में पॉजिटिव केसों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है। 7 मार्च को पहला केस आया था और 2 अप्रैल तक यानी 27 दिनों में कुल 47 केस थे। 3 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच यानी सात दिनों में ही 84 केस आ गए। तीन दिनों में ही 52 केस आ चुके हैैं।

राज्‍य में कोराेना वायरस COVID-19 के 16 नए पॉजिटिव केस आए हैं। इनमें आठ तब्लीगी जमात से लौटे लोगों के संपर्क में आए थे। प्रदेश में कुल पॉजिटिव केसों की संख्या 131 हो गई है। नए केसों में छह मानसा, तीन जालंधर, दो-दो लुधियाना व संगरूर और एक-एक अमृतसर, मोहाली व बरनाला से हैैं। प्रदेश में अब तक 18 लोग ठीक हो चुके हैैं।

जालंधर के कांग्रेस नेता दीपक के पिता प्रवीण कुमार की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई थी जिनकी मौत हो गई है। दीपक कांग्रेस विधायक बावा हैनरी के करीबी हैं और कर्फ्यू के दौरान राशन भी बांट रहे थे। इससे प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। बावा सहित कुछ और नेता सेल्फ होम क्वारंटाइन में चले गए हैैं। लुधियाना के फोर्टिस अस्पताल में मंगलवार देर रात दम तोडऩे वाली बरनाला की 55 वर्षीय महिला सहित प्रवीण का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मानसा के बुढलाडा में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुस्लिम परिवारों के ये लोग दिल्ली के निजामुद्दीन से लौटे तब्लीगी जमात के लोगों के संपर्क में आए थे। इनमें तीन महिलाएं, एक पुरुष और दो 14 वर्षीय व 12 वर्षीय किशोर हैैं। लुधियाना में जमातियों के संपर्क में आने से दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैैं। प्रदेश में जमाती या उनके संपर्क में आने से कुल पॉजिटिव 26 हो गए हैैं। 

अमृतसर का युवक इंग्लैैंड से लौटा था

अमृतसर के जंंडियाला गुरु का कोरोना पॉजिटिव मिला 24 वर्षीय युवक 19 मार्च को इंग्लैैंड से लौटा था। उसके पिता वैरोवाल रोड जंडियाला गुरु में डेयरी चलाते हैं जहां लोगों का जमावड़ा लगा रहता था। कई लोगों के संक्रमित होने का खतरा बढ़ गया है। लोगों की सूची तैयार कर सैैंपल लिए जा रहे हैैं।

अंतिम संस्कार का विरोध, 60 पर केस

जालंधर के हरनामदास पुरा श्मशानघाट में जब अंतिम संस्कार के लिए प्रवीण का शव ले जाया गया तो आसपास के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। उनका कहना था कि यहां संस्कार करने से संक्रमण फैलने का खतरा है। प्रशासन ने विरोध करने वाले 60 लोगों पर कर्फ्यू के उल्लंघन का केस दर्ज कर दिया और कड़ी मशक्कत से तीन घंटे बाद अंतिम संस्कार करवाया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी अमृतसर, नवांशहर आदि जिलों में विरोध हो चुका है।

-----

कोरोना नंबर गेम

-5 दिन में 6 लोगों की मौत

-27 दिन में 47 केस, 7 दिन में 84 केस, 3 दिन में 52 केस।

------

-तब्लीगी जमात के संपर्क में आने से आठ पॉजिटिव, मानसा में छह व लुधियाना में दो।

-जालंधर में तीन, संगरूर में दो, अमृतसर, बरनाला व मोहाली में एक-एक केस।

-----

-प्रदेश में जमाती या उनके संपर्क में आने वाले कुल 26 केस हुए।

-7 मौत हो चुकी हैं राज्य में इस हफ्ते।

-34 दिनों में संक्रमितों का आंकड़ा पहुंचा 131।

-18 मरीज ठीक हो चुके हैं अब तक।

-102 संक्रमित इस समय अस्पतालों में भर्ती।

-----

पंजाब कोरोना मीटर...

7 से 31 मार्च

संक्रमित लोग -41

बचाए गए लोग- 1

मौतें- 4

-------

1 से 9 अप्रैल

संक्रमित लोग -90

बचाए गए लोग- 17

मौतें- 7

-------

पंजाब में अब तक की स्थिति

जिला-          पॉजिटिव केस -     मौत

मोहाली-           47-                  2

नवांशहर-         19-                   1

अमृतसर-         11-                   2

जालंधर-          11-                    1

लुधियाना-        10-                   2

मानसा-           11-                    0

होशियारपुर-      7-                  1

पठानकोट-        7-                  1

मोगा-               4-                  0

रूपनगर-           3-                 1

बरनाला-           2-                 1

फतेहगढ़           2-                 0

फरीदकोट-        2-                 0

संगरूर-            2-                 0

पटियाला-        1-                  0

कपूरथला-        1-                  0

मुक्तसर-           1-                 0

------------------------------------------

कुल-              141--         12  

ठीक हुए- 18

नए केस- 16

मौजूदा पॉजिटिव- 102

------

अब तक कुल संदिग्ध केस 3192

निगेटिव आए 2777

रिपोर्ट का इंतजार 283

यह भी पढ़ें: Fight against Corona: कैप्‍टन सरकार का बड़ा कदम, पंजाब में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


यह भी पढ़ें: 'रामायण' के सुग्रीव की अस्थियां लॉकडाउन, रामचरितमानस का पाठ करते समय अचानक हुआ निधन


यह भी पढ़ें: Lockdown में छ‍ह‍ जिलों की पुलिस को चकमा दे स्‍कूटी से 127 किमी पहुंची युवती, प्रेमी को ले गई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.