'पहला पास परगट को ही दूंगा...' नए अध्यक्ष के समर्थन में उतरे रंधावा, बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार
सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष परगट सिंह को पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी एकजुट है और 2027 में पंजाब में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
-1791700701403_m.webp)
नए अध्यक्ष परगट सिंह के समर्थन में उतरे रंधावा।
HighLights
रंधावा ने परगट सिंह को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया
2027 में पंजाब में कांग्रेस सरकार बनाने का दावा
भगवंत मान सरकार की नीतियों पर उठाए सवाल
डॉ सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह के पदभार ग्रहण समारोह में रविवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं का पहुंचना जारी रहा।
पंजाब कांग्रेस भवन, सेक्टर-15 में आयोजित समारोह में सांसद एवं वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूरी पंजाब कांग्रेस एकजुट है और पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी।
परगट सिंह को मिलेगा पूरा समर्थन
दैनिक जागरण से विशेष बातचीत में रंधावा ने परगट सिंह को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से सिंह को लेकर की गई टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता परगट सिंह के साथ हैं और उनकी अगुआई में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए काम करेंगे।
-1791700889202.webp)
नए अध्यक्ष को रंधावा का पूरा सपोर्ट
इसी दौरान उन्होंने कहा, “विधानसभा चुनाव में पहला पास मैं ही परगट को दूंगा।” उनके इस बयान को नए प्रदेश अध्यक्ष को पूरा सहयोग देने और उनके नेतृत्व में आगे बढ़ने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
रंधावा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान की ओर से जिस भी नेता को जो जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, वह उसे पूरी निष्ठा से निभाएगा। पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि पंजाब में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी।
https://t.co/75s6v57znd
— hema sharma nainwal (@Hemanainwal) October 11, 2026
मान सरकार पर साधा निशाना
उन्होंने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवंत मान सरकार ने लोगों को निराश किया है। सरकार के ईमानदारी के दावों और जमीनी हकीकत में अंतर है। कांग्रेस की सरकार बनने पर लोगों की उम्मीदों और मांगों को पूरा किया जाएगा।
रंधावा ने दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारे में पुलिस की कथित दखलअंदाजी पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं पर पंजाब के लोगों को जवाब देना चाहिए।।समारोह में परगट सिंह के अलावा लवली शेरगिल, कल ढिल्लों, रजिया सुल्ताना और सुखपाल सिंह खेड़ा सहित कई नेता भी पहुंच चुके हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।