'कट्टर ईमानदार होने का दावा, लेकिन लोग दागदार...'; PCS भर्ती पर HC की रोक के बीच सुधांशु त्रिवेदी ने AAP को घेरा
पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने पंजाब सिविल सेवा (PCS) मेन्स भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। इस बीच, बीजेपी सांसद ...और पढ़ें

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सांसद शुधांशु त्रिवेदी (फोटो- एजेंसी)
HighLights
हाई कोर्ट ने PCS मेन्स भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई
अदालत ने परीक्षा का पूरा रिकॉर्ड तलब किया
बीजेपी ने AAP पर बहुआयामी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब सिविल सेवा (पीसएस) के मेन्स को लेकर जारी विवाद के बीच पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने अहम आदेश जारी किया है। अदालत ने मेन्स की भर्ती प्रक्रिया को लेकर रोक लगा दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने एग्जाम का पूरा रिकॉर्ड भी समन किया है।
अदालत की इस टिप्पणी के बीच भारतीय जनता पार्टी का रिएक्शन भी सामने आया है। बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने दिल्ली में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेस में आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब लोक सेवा आयोग द्वारा हाल ही में घोषित किए गए नतीजे साफ तौर पर दिखाते हैं कि एक नई तरह की राजनीति की आड़ में किस तरह का बहुआयामी भ्रष्टाचार हो सकता है और जो सरकारें खुद को 'कट्टर ईमानदार' होने का दावा करती हैं, उनके बीच कितने दागदार लोग हो सकते हैं।
उम्मीदवारों ने उठाए सवाल: सुधांशु त्रिवेदी
बीजेपी सांसद ने कहा कि इस मामले में बहुआयामी भ्रष्टाचार के कई आरोप लगे हैं। उम्मीदवारों ने कई गंभीर सवाल उठाए हैं और यह मुद्दा सार्वजनिक पटल पर और मीडिया में भी सामने आया है।
बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि 4 नवंबर को घोषित किए गए नतीजों में 751 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया। इसमें चार तरह के लोग शामिल हैं।
एक वे लोग हैं जो नेताओं और मंत्रियों के परिवारों से जुड़े हैं। दूसरा वे जो इस तथाकथित 'कट्टर ईमानदार' सरकार के बेहद करीबी माने जाने वाले अधिकारियों के परिवारों से जुड़े हैं। तीसरे वे हैं जो उन लोगों के परिवारों से जुड़े हैं जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं।
एक ही केंद्र से 24 फीसदी उम्मदीवार सफल, कैसे?: सुधांशु त्रिवेदी
चौथी श्रेणी में वे लोग आते हैं जिन्होंने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आम आदमी पार्टी को कुछ भेंट (चंदा) दी है। ऐसी खबरें भी आई हैं कि एक ही परीक्षा केंद्र से 24 फीसदी उम्मीदवार सफल रहे। यह बात अपने आप में शक पैदा करती है। चार परीक्षा केंद्रों के अलग-अलग कमरों में जिस तरह से उम्मीदवारों का चयन किया गया, वह मन में संदेह पैदा करता है।
(समाचार एजेंसी एएनआई इनपुट के साथ)
संबंधित खबर- PCS मेन्स की भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक, विवाद के बीच पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट का अहम आदेश
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।