विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रात में आवाज आई तो लड़की ने पूछा- कौन है, जवाब मिला- मैं हूं, फिर उड़ गए होश

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Thu, 05 Jul 2018 03:28 PM (IST)Updated: Thu, 05 Jul 2018 09:14 PM (IST)

मोहाली में परिवार की मौजूदगी में चोर ने पूरा घर खंगाल डाला। यही नहीं, इस दौरान घर में खटपट सुन लड़की ने पूछा तो उसने इसका जवाब भी दिया।

रात में आवाज आई तो लड़की ने पूछा- कौन है, जवाब मिला- मैं हूं, फिर उड़ गए होश
रात में आवाज आई तो लड़की ने पूछा- कौन है, जवाब मिला- मैं हूं, फिर उड़ गए होश

जेएनएन, मोहाली। अक्सर चोर बंद घरों को निशाना बनाते हैं, लेकिन फेज-5 में एक ऐसा चोर आया, जो पूरे परिवार के घर में होते हुए वारदात को अंजाम दे गया। यही नहीं, चोर जाता हुआ घर में मौजूद लड़की से बातचीत भी करके गया, पर परिवार के लोग उसे पकड़ नहीं पाए।

घटना मंगलवार रात करीब ढाई बजे की है। मकान नंबर-1925 के टॉप फ्लोर पर रहने वाले परिवार के घर में चोर घुस आया। सोनू ने बताया कि घर के मेन डोर के दरवाजे को अंदर से कुंडी लगी हुई थी, लेकिन चोर छत के रास्ते से घर में दाखिल हुआ और उसके बाद एक-एक करके उन सभी कमरों में गया, जहां पर परिवार के लोग सो रहे थे।

कमरों में घुसकर चोर ने अलमारियां खोलकर तलाशी ली, वहां पड़े पर्स में से पैसे निकाले और पारिवारिक सदस्यों के मोबाइल फोन उठा लिए। इतना ही नहीं, इस सबके बीच चोर का पैर टेबल से टकराया। इसके कारण टेबल पर रखा गिलास नीचे गिर गया। जिस कारण कमरे में सो रही सोनू की बहन शैली उठ गई, जिसने पूछा कौन है, तो चोर ने भी आगे से डटकर जवाब दिया कि मैं हूं और उसके बाद आराम से कमरे से बाहर निकल गया।

यह भी पढ़ेंः लव मैरिज के बाद सुरक्षा के लिए हाई कोर्ट पहुंचा एेसे फंसा अपने ही जाल में

इसके बाद चोर छत के रास्ते से ही भाग गया। जब तक घर के अन्य सदस्य उठकर बाहर आए, तब तक चोर वहां से फरार हो चुका था। चोर की ओर से सभी कमरे खंगाले गए। तीन मोबाइल व तीन हजार रुपये कैश चोरी हुआ है। इसके अलावा जहां उनकी मां सो रही थी, बिल्कुल उनके सिर के पास से चोर ने मोबाइल फोन उठाया।

यह भी पढ़ेंः 300 रुपये लेकर सफाई सेवक बना डॉक्टर, सिर में लगाए टांके

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।