श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार एक्ट पर पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अकाल तख्त के आदेश पर बनाई 7 सदस्यीय कमेटी
श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश पर पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (शोध) एक्ट 2026 के लिए ...और पढ़ें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।
HighLights
पंजाब सरकार ने 7 सदस्यीय तालमेल कमेटी का गठन किया।
'श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (शोध) एक्ट 2026' लागू करने हेतु।
अकाल तख्त साहिब के दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करेगी।
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। श्री अकाल तख्त साहिब के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पंजाब सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सरकार ने 'श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (शोध) एक्ट 2026' को सुचारू रूप से लागू करने और संबंधित विषयों पर बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से एक उच्चस्तरीय 7 सदस्यीय तालमेल कमेटी का गठन कर दिया है।
यह नवगठित तालमेल कमेटी मुख्य रूप से श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा पहले से गठित कमेटी के साथ निरंतर संपर्क और तालमेल बनाए रखेगी, ताकि धार्मिक मर्यादा और कानून व्यवस्था के बीच पूर्ण संतुलन बना रहे।
यह भी पढ़ें- लुधियाना में ससुराल के तानों से परेशान महिला ने की आत्महत्या, मौत से पहले मां को भेजा 1:20 मिनट का Video
कमेटी में रखे गए नाम
पंजाब सरकार द्वारा जारी सूची के अनुसार, इस 7 सदस्यीय तालमेल कमेटी में धार्मिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्रों के प्रतिष्ठित दिग्गजों को शामिल किया गया है।
श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह
दमदमी टकसाल के मुखी संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा
रिटायर्ड जस्टिस जसपाल सिंह
रिटायर्ड जस्टिस गुरबीर सिंह
रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी एवं पंजाब लोक सेवा आयोग के चेयरमैन जतिंदर सिंह औलख
वरिष्ठ कानून अधिकारी प्रीत इंदर पॉल सिंह
यह कमेटी श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की पावन मर्यादा, सत्कार और बेअदबी से जुड़े कानूनों को सख्त व प्रभावी बनाने की दिशा में अकाल तख्त साहिब के साथ मिलकर ऐतिहासिक भूमिका निभाएगी।
यह भी पढ़ें- पंजाब में फिर एक होंगे पुराने साथी! बीजेपी की 'चुप' और अकाली दल के 'मौन' से मिले नए गठबंधन के संकेत
