विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'उनका अनुभव बहुत काम आएगा...', दिल्ली में सचिन पायलट से मिले राजा वड़िंग; पंजाब चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा

Published: Thu, 15 Oct 2026 07:44 PM (IST)

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान राजा वड़िंग ने दिल्ली में पार्टी प्रभारी सचिन पायलट से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब ...और पढ़ें

दिल्ली में सचिन पायलट से मिले राजा वड़िंग, 2027 के चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा।

दिल्ली में सचिन पायलट से मिले राजा वड़िंग, 2027 के चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा।

HighLights

  1. राजा वड़िंग ने सचिन पायलट से दिल्ली में मुलाकात की

  2. पंजाब के राजनीतिक हालात और 2027 चुनाव पर चर्चा हुई

  3. मुलाकात को कांग्रेस की चुनावी तैयारियों हेतु अहम माना

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने वीरवार को दिल्ली स्थित अपने आवास पर कांग्रेस के पंजाब प्रभारी सचिन पायलट से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात और वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा हुई।

राजा वड़िंग ने इस मुलाकात की जानकारी इंटरनेट मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि सचिन पायलट के साथ पंजाब के मुद्दों, आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रूपरेखा और रणनीति पर सार्थक बातचीत हुई है।

सचिन पायलट के अनुभव पर जताया विश्वास

उन्होंने विश्वास जताया कि सचिन पायलट का व्यापक राजनीतिक अनुभव पंजाब कांग्रेस के लिए काफी मददगार साबित होगा। वड़िंग ने कहा कि कांग्रेस के सभी नेता मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगे। उनकी इस मुलाकात को पंजाब कांग्रेस की चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में पंजाब कांग्रेस के संगठन में बदलाव करते हुए राजा वड़िंग की जगह पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान और विधायक परगट सिंह को प्रदेश कांग्रेस प्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके बाद पार्टी नेतृत्व के सामने संगठन को मजबूत करने, नेताओं के बीच तालमेल बढ़ाने और आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ चुनावी मुद्दे तैयार करने की चुनौती है। ऐसे में पायलट और वड़िंग की मुलाकात को आगामी चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें- परविंदर झोटा मर्डर केस को लेकर राहुल गांधी ने पंजाब सरकार को घेरा, बोले- 'शिकायत करने वाला बन जाता है मुलजिम'