विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राहुल गांधी के सवाल पर राजा वड़िंग का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे पर सवाल उठा तो नेताओं को लगी मिर्ची

By Dr. Sumit Singh SheoranEdited By: Anuj Sharma
Published: Wed, 09 Sep 2026 05:34 PM (IST)

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने नशे के मुद्दे पर राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए ...और पढ़ें

पीपीसीसी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।

पीपीसीसी प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग।

HighLights

  1. राहुल गांधी के नशे पर सवाल से आप सरकार परेशान।

  2. राजा वड़िंग ने सरकार पर नशे में नाकामी का आरोप लगाया।

  3. पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग, गुलजार सिंह की मौत का मुद्दा उठाया।

डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से पंजाब में नशे के मुद्दे पर की गई टिप्पणी को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोला है।

वड़िंग ने कहा कि आप नेताओं की प्रतिक्रिया से स्पष्ट है कि राहुल गांधी ने नशे के मुद्दे पर सरकार के दावों की असलियत पर सीधे सवाल उठाया है। वड़िंग ने कहा कि राहुल गांधी के सवालों से आप नेतृत्व को परेशानी हुई है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब में नशे की उपलब्धता को लेकर सरकार के दावों और जमीनी स्थिति में अंतर है। 

यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस में खींचातान के बीच चन्नी-रंधावा ने पायलट से की मुलाकात, मिलकर की हाईकमान के फैसले की तारीफ

नशे के मुद्दे पर सरकार नाकाम

उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार लगातार नशे पर अंकुश लगाने का दावा कर रही है, जबकि प्रदेश में नशीले पदार्थों की उपलब्धता को लेकर लोगों की चिंताएं बनी हुई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने केजरीवाल और भगवंत मान पर नशे के मुद्दे पर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि सरकार को राजनीतिक बयानबाजी करने के बजाय यह बताना चाहिए कि नशे की समस्या पर उसकी ओर से किए जा रहे दावों का जमीनी स्तर पर क्या असर हुआ है।

यह भी पढ़ें- 'CM मान की पत्नी गुरप्रीत कौर के खिलाफ मत डाले पोस्ट', चंडीगढ़ कोर्ट का बड़ा आदेश; मजीठिया और खैरा को दी चेतावनी

गुलजार की मौत का उठाया मुद्दा

वड़िंग ने गुलजार सिंह की मौत का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि नशे की समस्या को लेकर सवाल उठाने वालों को जवाब देने के बजाय सरकार उन्हें दबाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, इन आरोपों पर सरकार की ओर से प्रतिक्रिया का उल्लेख वड़िंग के बयान में नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों को नशे के गंभीर संकट पर पारदर्शिता और जवाबदेही चाहिए। कांग्रेस इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी। वड़िंग ने कहा कि सरकार को विपक्ष पर राजनीतिक हमले करने के बजाय नशे से प्रभावित युवाओं और उनके परिवारों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- पंजाब में मकान, दुकान और इमारतें बनाने के नियम बदले, सरकार ने किए कई अहम सुधार; जानें क्या हुआ बदलाव