पंजाब चुनाव से पहले फाइनल वोटर लिस्ट जारी, इन 4 स्टेप्स में चेक करें अपना नाम; हटाए जा चुके वोटर्स के पास क्या है ऑप्शन?
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले जारी अंतिम मतदाता सूची में 13 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटा दिए गए ...और पढ़ें

पंजाब वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम (जागरण ग्राफिक्स)
HighLights
पंजाब में 13 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम कटे
चुनाव आयोग की वेबसाइट पर वोटर लिस्ट में नाम जांचें
नाम कटने पर फॉर्म 6 भरकर दोबारा आवेदन करें
डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस दौरान पंजाब विशेष गहन पुररीक्षण (SIR) में सामने आया कि चुनाव में 21461043 के मुकाबले 20100727 मतदाता ही वोट कर पाएंगे।
चुनाव आयोग ने सोमवार को विधानसभा चुनाव से पहले वोटर लिस्ट के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद अंतिम मतदाता लिस्ट जारी कर दी। ऐसे में पंजाब के लोगों के सामने यह चिंता है कि उनका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं। यदि किसी कारणवश नाम कट गया है तो अब विकल्प के तौर पर क्या है। इस तरह के सभी डाउट्स को हम इस आर्टिकल के जरिए क्लियर करेंगे।
SIR में कैसे चेक करें नाम?
विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का नाम चेक करने के लिए सबसे पहले हमें पंजाब की आधिकारिक चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाना होगा।
स्टेप-बाय-स्टेप नाम जानने का पूरा प्रोसीजर:
पहला स्टेप: सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप के ब्राउजर में पंजाब चुनाव आयोग की वेबसाइट www.ceopunjab.gov.in ओपन करें। (वेबसाइट पर जाने के लिए लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।)

दूसरा स्टेप: बीच में 'फाइनल रोल: 2026 पर क्लिक' करें। इसके बाद आपको कुछ इस प्रकार का इंटरफेस नजर आएगा। नीचे इमेज में देखें।

इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद नई विंडो या ब्रॉउजर खुलेगा। जिसमें स्टेट, रिवीजन का साल, रोल टाइप पहले से भरा मिलेगा। आपको जिला, विधानसभा हलका और लैंग्वेज चुननी है।
तीसरा स्टेप: थोड़ा स्क्रॉल करने के बाद पार्ट नंबर और पार्ट नाम भी पर सिलेक्ट करना होगा। ओल सिलेक्ट भी कर सकते हैं और सिंगल भी। इसके बाद फिर कैप्चा लिखना है और डाउनलोड पीडीएफ पर क्लिक करना है। आपकी पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगी।
चौथा स्टेप: पीडीएफ में कंट्रोल प्लस एफ (ctrl+f) पर क्लिक करने के बाद आप अपना नाम बॉक्स में चेक कर सकते हैं।
नोट: यदि पार्ट नंबर या नाम पता नहीं है तो फिर www.ceopunjab.gov.in पर जाएं और वहां नीचे स्क्रॉल करने के बाद SEARCH FOR VOTE का ऑप्शन मिलेगा। इस पर क्लिक करने के बाद आप अपना EPIC नंबर (EPIC नंबर वोटर आई-डी कार्ड पर दर्ज होता है) वहां फिल करें। जिसके बाद आपका पार्ट नाम और नंबर आ जाएगा
अगर वोट कट गया तो कैसे चलेगा पता?
अगर एसआईआर के दौरान नाम कट गया है तो लिस्ट में उस नाम पर DELETED लिखा आ जाएगा।
अगर वोट कट गया तो क्या दोबारा जुड़ेगा?
अगर किसी व्यक्ति का नाम कट गया है तो वह फॉर्म नंबर 6 फरकर आवेदन दे सकता है। नई वोट बनाने की प्रक्रिया अभी भी जारी है।
यह भी पढ़ें- पंजाब में AAP ने विधायकों को किया अलर्ट: SIR में न कटें वोट, स्वास्थ्य कार्ड और तीर्थ यात्रा पर भी जोर
यह भी पढ़ें- पंजाब में SIR के बाद 13.60 लाख मतदाता घटे, फाइनल सूची में 2.01 करोड़ वोटर दर्ज; जानिए आपके नाम का क्या हुआ
