विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कल से शुरू होगा क्रिकेट महासंग्राम, शेर-ए-पंजाब T-20 लीग में दिखेगा सितारों का जलवा; 6 टीमें मैदान में उतरेंगी

Published: Sat, 29 Aug 2026 03:37 PM (IST)

शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग का आगाज 30 अगस्त से होगा। छह टीमों के बीच 13 सितंबर तक 27 मुकाबले खेले जाएंगे। गिल, अभिषेक और अर्शदीप जैसे सितारे खेलेंगे।

शेर-ए-पंजाब T-20 कप के लिए तैयार टीमों के कप्तान।

शेर-ए-पंजाब T-20 कप के लिए तैयार टीमों के कप्तान।

HighLights

  1. शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग 30 अगस्त से शुरू, 27 मैच।

  2. शुभमन गिल, अर्शदीप सिंह जैसे सितारे मैदान पर उतरेंगे।

  3. दर्शकों के लिए सभी मैचों का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब में क्रिकेट प्रेमियों के लिए रविवार से रोमांच का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) की शेर-ए-पंजाब टी-20 लीग का आगाज 30 अगस्त से होगा। छह टीमों के बीच होने वाली इस लीग में भारतीय क्रिकेट के कई बड़े सितारे मैदान पर नजर आएंगे। लीग में 13 सितंबर तक कुल 27 मुकाबले खेले जाएंगे।

पहली बार फ्रेंचाइजी आधार पर खिलाड़ियों की नीलामी के बाद टीमों का गठन किया गया है। नीलामी में करीब 450 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल, विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के अलावा प्रभसिमरन सिंहऔर गुरनूर बराड़ जैसे खिलाड़ियों को भी छह टीमों का हिस्सा बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- पंजाब कांग्रेस में थमेगी कलह? रक्खड़ पुन्निया मेले में चन्नी गुट ने किया शक्ति प्रदर्शन; वड़िंग खेमा रहा दूर

स्टार खिलाड़ी भी उतरेंगे मैदान में

शुभमन गिल फाजिल्का फाल्कन्स, अभिषेक शर्मा अमृतसर सूरमाज, अर्शदीप सिंह लुधियाना लायंस, प्रभसिमरन सिंह जालंधर वॉरियर्स, रामांदीप सिंह मोहाली किंग्स और गुरनूर बराड़ बठिंडा रॉयल्स की ओर से खेलेंगे। पीसीए के मोहाली स्थित आइएस बिंद्रा स्टेडियम और महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में मुकाबलों का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें- पंजाब भाजपा में बगावत के सुर पर कार्रवाई, तीन नेताओं को कारण बताओ नोटिस; सात दिन में मांगा जवाब

रोजाना होंगे दो मैच

रोजाना दो मैचों के साथ क्रिकेट प्रेमियों को दोपहर से लेकर शाम तक टी-20 क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा। यह लीग पंजाब के युवा क्रिकेटरों के लिए भी बड़े मंच के रूप में सामने आएगी, जहां उन्हें अनुभवी और भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलेगा। इस टूर्नामेंट की खास बात यह भी है कि इस बार दर्शकों को मैच देखने के लिए टिकट नहीं लेनी पड़ेगी।

यह भी पढ़ें- फरीदकोट में स्पीकर के आवास की ओर बढ़ रहे किसानों को पुलिस ने रोका, कई हिरासत में; सड़क जाम करने पर बढ़ा तनाव