पंजाब के उद्योगों को शारजाह से जोड़ने की तैयारी, मंत्री अमन अरोड़ा ने बताया प्लान; 3000 इकाइयों को होगा फायदा
पंजाब सरकार शारजाह के 3000 से अधिक उद्योगों से राज्य की कंपनियों को जोड़ने की तैयारी कर रही है। संयुक्त ...और पढ़ें

कैबिनेट मिनिस्टर अमन अरोड़ा।
HighLights
पंजाब सरकार शारजाह के साथ कारोबारी साझेदारी बढ़ाने पर दे रही जोर।
मंत्री अमन अरोड़ा ने संयुक्त उद्यम, निर्यात और बाजार पहुंच पर की चर्चा।
शारजाह पंजाब के उद्योगों के लिए मध्य पूर्व का गेटवे बनेगा।
रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब के उद्योगों के लिए संयुक्त अरब अमीरात में कारोबार बढ़ाने का रास्ता और आसान हो सकता है। पंजाब सरकार अब निवेश के साथ-साथ सीधे कारोबारी साझेदारी पर फोकस कर रही है।
उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री अमन अरोड़ा ने शारजाह चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री और इंडियन बिजनेस एंड प्रोफेशनल काउंसिल (आईबीपीसी) के साथ बैठक कर पंजाब और शारजाह के उद्योगों के बीच संयुक्त उद्यम, निर्यात, तकनीकी सहयोग और बाजार पहुंच बढ़ाने पर चर्चा की।
अमन अरोड़ा ने कहा कि ‘इन्वेस्ट पंजाब’ शारजाह के निर्माताओं, निर्यातकों और सेवा क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों को पंजाब के संबंधित उद्योगों से जोड़ेगा। इसी तरह संयुक्त अरब अमीरात में कारोबार तलाश रही पंजाब की कंपनियों को भी बाजार और संभावित कारोबारी साझेदार खोजने में मदद दी जाएगी। इसका उद्देश्य केवल निवेश लाना नहीं, बल्कि दोनों क्षेत्रों की कंपनियों के बीच लंबे समय के कारोबारी रिश्ते तैयार करना है।
यह भी पढ़ें- भिक्षावृत्ति से आत्मनिर्भरता की ओर 590 कदम, अमृतसर में हुई 422 की पहचान; अब लुधियाना-जालंधर में होगा सर्वे
UAE बनेगा राज्य के लिए ग्लोबल मार्केट का गेटवे
बैठक में भारत-संयुक्त अरब अमीरात व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) से पैदा होने वाले अवसरों पर भी चर्चा हुई। अमन अरोड़ा ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात पंजाब के निर्माताओं और निर्यातकों के लिए मध्य पूर्व के अलावा अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने का गेटवे बन सकता है।
उन्होंने शारजाह के कारोबारी समुदाय को पंजाब आने और यहां निवेश व कारोबार की संभावनाएं तलाशने का न्योता दिया। मंत्री ने कहा कि पंजाब में नियमों को सरल बनाने, कारोबार सुगमता बढ़ाने और निवेशकों को शुरुआत से लेकर निवेश के बाद तक सुविधाएं देने के लिए कई सुधार किए गए हैं।
शारजाह में 3000 से ज्यादा यूनिट
शारजाह के औद्योगिक ढांचे को पंजाब के लिए बड़ा कारोबारी अवसर माना जा रहा है। बैठक में बताया गया कि शारजाह में 3000 से अधिक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, सात फ्री जोन और 18 औद्योगिक जोन हैं। ऐसे में पंजाब के उद्योगों के लिए शारजाह के बाजार में पहुंच बनाने के साथ वहां के कारोबारियों को पंजाब से जोड़ने की संभावनाएं भी तलाशी जा रही हैं।
यह भी पढ़ें- अमृतसर एयरपोर्ट के पास ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध, 3 किलोमीटर का दायरा रेड जोन घोषित
निवेशकों को सिंगल-प्वाइंट सुविधा
‘इन्वेस्ट पंजाब’ के सीईओ अमित ढाका ने पंजाब में निवेश के अवसरों और औद्योगिक नीतियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘फास्ट-ट्रैक पंजाब’ पोर्टल के माध्यम से निवेशकों को नियामकीय मंजूरियों और निवेश सुविधा के लिए सिंगल-प्वाइंट व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार को उम्मीद है कि पंजाब-शारजाह कारोबारी संपर्क बढ़ने से संयुक्त उद्यम, निर्यात और वैश्विक वैल्यू चेन में पंजाब की हिस्सेदारी बढ़ेगी।
