विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोडवेज कर्मचारियों का मोहाली धरना समाप्त, 24 अक्टूबर को पटियाला में वित्त मंत्री के साथ होगी बड़ी बैठक

Published: Fri, 23 Oct 2026 08:31 PM (IST)

पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने मोहाली में अपना धरना समाप्त कर दिया है। यह निर्णय 24 अक्टूबर को ...और पढ़ें

सरकार से बैठक के आश्वासन पर रोडवेज कर्मचारियों का धरना समाप्त।

सरकार से बैठक के आश्वासन पर रोडवेज कर्मचारियों का धरना समाप्त।

HighLights

  1. पनबस/पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन का धरना समाप्त हुआ

  2. मोहाली के वेरका प्लांट के पास प्रदर्शन शांतिपूर्वक समाप्त

  3. वित्त मंत्री से बैठक के बाद लिया गया यह निर्णय

जागरण संवाददाता, मोहाली। पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के कर्मचारियों ने शुक्रवार (23 अक्टूबर, 2026) को मोहाली में वेरका प्लांट के पास चल रहा धरना समाप्त कर दिया।

यूनियन नेताओं ने घोषणा की कि कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल की 24 अक्टूबर को पटियाला के सर्किट हाउस में पंजाब के वित्त मंत्री और अन्य सरकारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी।

कर्मचारियों ने प्रदर्शन समाप्त करने का किया फैसला

सरकार के साथ प्रस्तावित बैठक के मद्देनजर कर्मचारियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त करने का फैसला लिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक धरनास्थल से उठकर चले गए।

यूनियन नेताओं ने घोषणा की कि कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल की शनिवार को पटियाला के सर्किट हाउस में पंजाब के वित्त मंत्री और अन्य सरकारी प्रतिनिधियों के साथ बैठक होगी।

यह भी पढ़ें- शीशा हटते ही पुलिसवाले ने ठोका सलाम, मोहाली में रोडवेज कर्मियों के प्रोटेस्ट से VIP एंट्री लेकर निकले चन्नी

यह भी पढ़ें- मोहाली में लगा भयंकर जाम, दिल्ली-जम्मू समेत कई राज्यों के वाहन फंसे; धरना समाप्त होने पर मिली राहत