विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Amritpal Singh: अमृतपाल की तलाश जारी, CCTV की फुटेज खंगाल रही पंजाब पुलिस

By Jagran NewsEdited By: Achyut Kumar
Published: Fri, 07 Apr 2023 09:22 AM (IST)Updated: Fri, 07 Apr 2023 11:02 AM (IST)

पंजाब से अमृतपाल फरार है। उसकी लोकेशन हरियाणा के कुरुक्षेत्र दिल्ली 15 दिन पहले उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी पीलीभीत ...और पढ़ें

यूपी और नेपाल से सटे बॉर्डर पर पुलिस और एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और जगह-जगह चेकिंग की जा रही।
यूपी और नेपाल से सटे बॉर्डर पर पुलिस और एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और जगह-जगह चेकिंग की जा रही।

चंडीगढ़, आनलाइन डेस्क। फरार चल रहे वारिस पंजाब दे के प्रमुख और अलगाववादी अमृतपाल सिंह की तलाश में जुटी पंजाब पुलिस लगातार ऊधमसिंह नगर जिला पुलिस अधिकारियों के संपर्क में है। अमृतपाल से जुड़ी हर छोटी-बड़ी गतिविधि और सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है। इसे लेकर उत्तर प्रदेश और नेपाल से सटे बॉर्डर पर पुलिस और एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं और जगह-जगह चेकिंग की जा रही है।

18 मार्च से फरार है अमृतपाल सिंह

बता दें, अमृतपाल सिंह पिछले महीने 18 मार्च से फरार है। अब उसने सिखों की सरबत खालसा सभा बुलाई है, जिसके बाद पंजाब पुलिस अलर्ट हो गई है।  अमृतपाल सिंह को कई तस्वीरों और वीडियो में पुलिस को चकमा देने के लिए कई वाहनों को ले जाते हुए देखा गया है। जालंधर जिले में काफिले को रोके जाने पर वह पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा। अमृतपाल और उसके कुछ सहयोगियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाया गया है।

अकाल तख्त साहिब ने खारिज की सरबत खालसा बुलाने की मांग

बता दें, गुरुवार को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने अलगाववादी भगोड़े अमृतपाल सिंह के वैशाखी पर सरबत खालसा बुलाने की मांग को खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी व्यक्ति विशेष के लिए सरबत खालसा बुलाने पर विचार नहीं किया जा सकता है। जत्थेदार ने कहा कि सिख कौम पर संकट के बादल छाने की स्थिति में ही सरबत खालसा बुलाया जा सकता है। ऐसा बड़ा फैसला कौम के गहन पंथक मसलों पर गंभीरता से विचार करने के लिए ही लिया जा सकता है। 

अकाल तख्त ने धार्मिक कार्यक्रमों की घोषणा की

श्री अकाल तख्त साहिब ने खालसा पंथ के स्थापना दिवस (वैशाखी) के मौके पर तख्त श्री दमदमा साहिब (बठिंडा) में होने वाले गुरमत समागमों के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों की घोषणा कर दी है। 12 से 15 अप्रैल तक इसी तख्त पर गुरमत समागम कराए जाएंगे। इससे भी स्पष्ट है कि सरबत खालसा नहीं बुलाया जाएगा। अगर सरबत खालसा के आयोजन का विचार सिंह साहिबानों की तरफ से होता तो श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से समागमों की विस्तृत जानकारी की घोषणा नहीं की जाती। 

डिस्क्लेमरः इस खबर में तथ्यात्मक त्रुटि पाई गई थी। खबर में पहले सूत्रों के हवाले से लिखा गया था कि पंजाब पुलिस के जवानों की छुट्टी 14 अप्रैल तक रद कर दी गई है। फैक्ट चेक के बाद हमारी टीम ने इस तथ्य को सुधारते हुए सूचना को दुरुस्त किया है। हम अपने सुधी पाठकों को सच्ची जानकारी देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आपको हुई असुविधा के लिए खेद है।