विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पंजाब के पटवारियों को मान सरकार का बड़ा तोहफा, जिला कैडर फिर से बहाल; 1001 पदों पर भर्तियां भी होंगी

Published: Sat, 07 Nov 2026 01:01 PM (IST)

पंजाब सरकार ने पटवारियों के लिए पारंपरिक जिला कैडर बहाल कर दिया है, जिससे 2020 में लागू राज्य कैडर रद्द ...और पढ़ें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (फाइल फोटो)

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पटवारियों का पारंपरिक जिला कैडर फिर से बहाल हुआ

  2. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य कैडर रद्द करने का निर्णय लिया

  3. पंजाब में 1,001 नए पटवारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में शुक्रवार को रेवेन्यू पटवार यूनियन पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष बलराज सिंह औजला के नेतृत्व में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पटवारियों का जिला कैडर बहाल और 1,001 भर्तियों का रास्ता साफ कर दिया है।

उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान का विशेष रूप से धन्यवाद किया। मीडिया को संबोधित करते हुए पंजाब प्रदेश रेवेन्यू पटवार यूनियन के अध्यक्ष बलराज सिंह औजला ने बताया कि वर्ष 2024 में सरकार ने पटवारियों के पारंपरिक जिला कैडर को बदलकर राज्य कैडर कर दिया था।

उन्होंने कहा कि संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखते हुए यूनियन ने वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से मुख्यमंत्री के साथ सार्थक विचार-विमर्श किया था।

इस दौरान मुख्यमंत्री के ध्यान में लाया गया था कि राज्य कैडर लागू होने से नई भर्ती, पदोन्नति और कानूनी मामलों से संबंधित कई तरह की उलझनें और कानूनी अड़चनें पैदा हो गई थीं।

एक हजार पदों पर होंगी भर्तियां

यूनियन के अध्यक्ष ने बताया कि यूनियन के तर्कों से सहमत होते हुए मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाया और राज्य कैडर को रद करके जिला कैडर को दोबारा बहाल कर दिया है।

इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। यूनियन ने 1,001 नए पटवारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के सरकार के कदम का भी स्वागत किया। इस अवसर पर यूनियन ने 17 जुलाई 2020 के बाद सेवा में आए नए पटवारियों के कम वेतन में तत्काल वृद्धि करने की पुरजोर मांग की।

यह भी पढ़ें- राहुल के बाद अब प्रियंका गांधी भी पंजाब में करेंगी चुनावी शंखनाद, अगले सप्ताह परगट सिंह- सचिन पायलट के साथ होगी मीटिंग

यह भी पढ़ें- किशाऊ बांध के जरिए साधा BBMB का 15 साल पुराना विवाद, हिमाचल के पक्ष में झुके पड़ोसी राज्य; CM सुक्खू की रणनीति लाई रंग

 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।