विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में करारी हार के बाद देवेंदर यादव का पत्ता साफ, छत्तीसगढ़ के पूर्व CM भूपेश बघेल बने पंजाब के नए प्रभारी

Published: Sat, 15 Feb 2025 09:30 AM (IST)

Punjab Politics दिल्ली में विधानसभा चुनाव हारने के बाद देवेंद्र यादव को पंजाब कांग्रेस के प्रभारी पद से हटा दिया ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने पंजाब में कांग्रेस प्रभारी (फाइल फोटो)
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बने पंजाब में कांग्रेस प्रभारी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. लोकसभा चुनाव के दौरान पंजाब में कांग्रेस का प्रदर्शन अच्छा रहा
  2. देवेंदर यादव दिल्ली की बादली विधानसभा चुनाव से थे कांग्रेस प्रत्याशी
  3. दिल्ली में हार के बाद ही तय हो गया था कि पंजाब में होगा फेरबदल

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में बड़ा बदलाव कर दिया है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंदर यादव की जगह पर छत्तीसगढ़ से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नया प्रभारी लगाया गया है।

दिल्ली में बादली विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हारने के बाद से ही यह तय हो गया था कि कांग्रेस पंजाब में नया प्रभारी लगा सकती है। पंजाब से कांग्रेस को खासी उम्मीदें हैं। कांग्रेस के लिए पंजाब ऐसा राज्य हैं जहां पर लोक सभा और नगर निगम चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा था।

कांग्रेस ने देश भर में बदलाव करने शुरू कर दिए हैं। कांग्रेस ने उड़ीसा और महाराष्ट्र में प्रधान को बदल दिया है। महाराष्ट्र में कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई। हालांकि, वह स्थिति पंजाब में नहीं हैं। पंजाब में लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में लड़े गए थे। कांग्रेस ने 7 सीटों पर विजय हासिल की।

यह भी पढ़ें- अमेरिका से डिपोर्ट भारतीयों की दूसरी फ्लाइट आएगी आज, पंजाब के सीएम ने विमान अमृतसर उतारने पर जताई आपत्ति

नगर निगम ने कांग्रेस नहीं बना सकी मेयर

राजा वड़िंग भी लुधियाना से सांसद बने। इसी प्रकार नगर निगम चुनाव में भी कांग्रेस का प्रदर्शन संतोषजनक था। हालांकि, कांग्रेस किसी भी नगर निगम में अपना मेयर नहीं बना सकी। इस लिए इस बात की संभावना कम हैं कि कांग्रेस फिलहाल प्रदेश प्रधान को बदलेगी।

वहीं, यह तय था कि प्रदेश प्रभारी का बदला जाना तय था। जिसका मुख्य कारण हैं कि विधानसभा चुनाव हारने के बाद देवेंद्र यादव का वह कद नहीं रह जाएगा जो पहले थे।

पंजाब में कांग्रेस के नेताओं के बीच शुरू से ही खींचतान रही है। विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा पंजाब में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं, वर्तमान में विधायक हैं और एक बार लोक सभा और एक बार राज्य सभा के सदस्य भी रहे हैं।

राजा वड़िंग तीन बार रहे विधायक

इसी प्रकार राजा वड़िंग तीन बार विधायक, एक बार मंत्री और वर्तमान में लोक सभा सदस्य हैं। जबकि दोनों के बीच आगे निकलने की हमेशा ही होड़ लगी रहती है। ऐसे में देवेंदर यादव कद में बाजवा या वड़िंग के काफी नीचे थे। ऐसे में कांग्रेस के नेताओं को एक मंच पर बैठा पाना देवेंदर यादव के लिए संभव नहीं था।

इसलिए कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब कांग्रेस के नए प्रभारी की कमान सौंपी है। बता दें कि देवेंद्र यादव दिल्ली के प्रदेश प्रधान भी थे। दिल्ली में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।

यह भी पढ़ें- कांग्रेस संगठन में बड़ा फेरबदल, भूपेश बघेल बने महासचिव; पार्टी ने कई राज्यों के प्रभारी भी बदले