न्यूज बुलेटिनः दोपहर तीन बजे तक की पंजाब की पांच बड़ी खबरें
पंजाब की दोपहर तीन बजे तक की पांच बड़ी खबरें।
जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब सरकार अब पालतू पशुओं पर भी टैक्स वसूल करेगी। सरकार द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार बिल्ली, कुत्ता, सुअर, बकरी, बछड़ा, भेड़, हिरण आदि पालने वाले लोगों को 250 रुपये प्रतिवर्ष टैक्स देना होगा, जबकि गाय, भैंस, सांड, ऊंट, घोड़ा, हाथी आदि पालने वालों को 500 रुपये प्रतिवर्ष टैक्स भरना होगा।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
2. रात को चुपके से घर में घुसा चचेरा भाई, नाबालिग से किया दुष्कर्म
जेएनएन, बरनाला। कस्बा भदौड़ में नाबालिग लड़की को उसके चचेरे भाई ने ही हवस का शिकार बना डाला। लड़की के पिता नहीं हैं। उसकी मां ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। अारोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में छापमारी कर रही है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
3. लुधियाना में होजरी फैक्टरी में लगी भीषण आग
जेएनएन, लुधियाना। महानगर के व्यस्ततम इलाके शिंगार पैलेस के निकट स्थित सालिक लाइन (मिंटू होज़री) में मंगलवार तड़के पांच बजे भीषण आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए एक दर्जन से अधिक दमकल वाहनों को लगाना पड़ा। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
4. अब बांझपन और दुर्घटना में गर्भपात पर भी मिलेगा बीमा क्लेम
जेएनएन, चंडीगढ़। विदेशों की तर्ज पर अब भारत में 11 बीमा कंपनियों ने बांझपन और हादसे में हुए गर्भपात को कवर करने वाली 17 पॉलिसी बाजार में उतारी हैं। इन पॉलिसी में से 6 पॉलिसी व्यक्तिगत और 11 पॉलिसी गु्रप इंश्योरेंस के अधीन हैं। जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान आइआरडीए ने हलफनामे के माध्यम से यह जानकारी दी है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
5. बादल ने कहा, कांग्रेस सरकार पंजाब में पैदा कर रही आतंकवाद जैसे हालात
जेएनएन, बठिंडा। पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आतंकवाद जैसे हालात पैदा कर रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है और जब भी कांग्रेस की सरकार बनती है तो ऐसे हालात पैदा होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अब पुलिस सरकार के इशारे पर चल रही है।