Mohali News: पंजाब के मोहाली में इमारत की छत गिरी, मलबे से दो लोगों को बचाया गया; बचाव अभियान जारी
पंजाब के मोहाली जिले के खरड़ में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मोहाली जिले के खरड़ के सेक्टर 126 में एक इमारत की छत गिर गई। छत गिरने से मलबे के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।

मोहाली, एएनआइ। पंजाब के मोहाली जिले के खरड़ में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। मोहाली जिले के खरड़ के सेक्टर 126 में एक इमारत की छत गिर गई। छत गिरने से मलबे के अंदर कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। हालांकि हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मलबे से दो लोगों को निकाला गया। वहीं, दुर्घटनास्थल पर काम कर रहे 11 लोगों की पहचान की गई है।
.jpg)
मलबे से दो लोगों को बचाया गया
खरड़ की डीएसपी रूपिंदर सोनी ने कहा कि दुर्घटनास्थल से दो लोगों को बचाया गया और दुर्घटनास्थल पर काम कर रहे सभी 11 लोगों की पहचान कर ली गई है। उन्होंने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। आगे की जांच चल रही है।
Mohali | Two people rescued from building accident site, all 11 people working at the accident site have been accounted for. The situation is under control. Further probe on: Rupinder Soni, DSP Kharar pic.twitter.com/F4RdcfbtaD
— ANI (@ANI) December 31, 2022
घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
बता दें कि घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया था। जानकारी के अनुसार, घटना के वक्त बिल्डिंग की छत ढ़ालने का काम चल रहा था।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।