विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब के स्वास्थ्य मॉडल को मिली अंतराष्ट्रीय स्तर पर सराहना, सीएम मान ने एक्स पर दी जानकारी; लिखा- 'गर्व का क्षण'

By Jagran NewsEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Mon, 20 Nov 2023 07:27 PM (IST)

पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मॉडल को काफी सराहना मिली और पंजाब के आम आदमी क्लीनिकों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी ...और पढ़ें

पंजाब के सीएम भगवंत मान और वित्त मंत्री हरपाल चीमा
पंजाब के सीएम भगवंत मान और वित्त मंत्री हरपाल चीमा

जागरण डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) के नेतृत्व में पंजाब सरकार के स्वास्थ्य मॉडल (Punjab Health Model) को काफी सराहना मिल रही है और पंजाब के आम आदमी क्लीनिकों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी वाह वाही हुई है।

बता दें कि आम आदमी क्लीनिक्स को विश्व स्वास्थ्य समिट में मिला पहला स्थान। केन्या की राजधानी नैरोबी में आम आदमी क्लीनिकों को ग्लोबल हेल्थ सप्लाई चेन समिट में मिला पहला स्थान। वहीं 85 देशों के प्रतिनिधियों ने पंजाब के स्वास्थ्य मॉडल की काफी सराहा।

सीएम मान ने ट्वीट कर दी जानकारी

सीएम मान ने इसको लेकर एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि पंजाब के लिए गर्व का क्षण। हमारे आम आदमी क्लीनिकों को केन्या की राजधानी नैरोबी में ग्लोबल हेल्थ सप्लाई चेन समिट में पहला स्थान मिला है। साथ ही 85 देशों के प्रतिनिधियों ने पंजाब के स्वास्थ्य मॉडल की सराहना की है।

सीएम नो आगे लिखा कि इस उपलब्धि के लिए पंजाब का स्वास्थ्य विभाग बधाई का पात्र है। आज हमें और ताकत मिली है, हम पंजाब को स्वस्थ बनाने के लिए और मज़बूती से काम करेंगे। हमारा सपना, सेहतमंद पंजाब।

ये भी पढ़ें- विजय सांपला सहित भाजपा नेताओं की याचिका पर फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट ने दिया आदेश