पंजाब में किसानों की बल्ले-बल्ले, भगवंत मान सरकार ने चुनाव से पहले बढ़ाया गन्ने का भाव; कल से शुरू होंगी चीनी मिलें
पंजाब सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ने का भाव 431 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसे देश में सबसे अधिक बताया और कहा कि चीनी मिलें 25 नवंबर से काम शुरू करेंगी।

भगवंत मान सरकार ने बढ़ाया गन्ने का भाव। फाइल फोटो
HighLights
पंजाब सरकार ने गन्ने का भाव 431 रुपये प्रति क्विंटल किया।
मुख्यमंत्री मान ने इसे देश का सबसे अधिक भाव बताया।
प्रदेश की चीनी मिलें 25 नवंबर से पेराई शुरू करेंगी।
डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने गन्ना किसानों को बड़ी राहत देते हुए पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ने का भाव बढ़ाकर 431 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने दावा किया कि पंजाब में गन्ने का यह भाव पूरे देश में सबसे अधिक है। साथ ही, प्रदेश की चीनी मिलें 25 नवंबर से काम शुरू करेंगी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए गन्ने के भाव में वृद्धि का फैसला लिया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को उनकी मेहनत का पूरा मूल्य दिलाने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। भाव बढ़ने से प्रदेश के हजारों गन्ना किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के गन्ना किसानों के लिए यह बड़ी खुशखबरी है। पेराई सत्र 2026-27 के लिए गन्ने का भाव 431 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो देश में सबसे अधिक है। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा के लिए प्रदेश की चीनी मिलें 25 नवंबर से शुरू हो रही हैं, ताकि किसान समय पर अपनी फसल मिलों तक पहुंचा सकें।