Punjab Budget 2025: पंजाब में पहली बार होगी 'ड्रग जनगणना', मान सरकार ने बजट में किए बड़े एलान
पंजाब (Punjab Budget) के वित्त मंत्री हरपाल चीमा आज आम आदमी पार्टी सरकार का चौथा बजट पेश कर दिया है। बजट पेश करने से पहले वित्त मंत्री हरपाल चीमा (Finance Minister Harpal Cheema) ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (CM Bhagwant Mann) से उनके आवास पर मुलाकात की। वित्त मंत्री ने कहा कि उन्होंने आप सरकार का चौथा बजट पेश किया और यह उनके लिए गौरव का क्षण है।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा आज आम आदमी पार्टी (आप) सरकार का चौथा बजट पेश कर दिया है।
पंजाब सरकार ने बजट में पहली बार युवाओं को नशों से विमुख करने के लिए खेलों से जोड़ने का प्रयास किया है।पंजाब सरकार राज्य में नशीले पदार्थों के प्रचलन और नशा मुक्ति केंद्रों के उपयोग को समझने के लिए पहली बार 'ड्रग जनगणना' करेगी।
'पंजाब की तरक्की के लिए सबसे बड़ा खतरा'
वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि मान सरकार ने आर्थिक पक्ष से कमजोर पंजाब को आर्थिक पक्ष पर मजबूत पंजाब बनाने का काम किया है। देश में पंजाब प्रति व्यक्ति आय में 15वें स्थान पर पहुंच चुका है। इस साल GSDP में 9% वृद्धि होकर ₹8.09 लाख करोड़ तक पहुंचा। वहीं, 2025-26 में 10% बढ़ने का अनुमान है।
पंजाब विधानसभा सत्र में बजट पेश करते वित्तमंत्री हरपाल चीमा।
वहीं, टैक्स रेवन्यू में 14% की वृद्धि हुई है। कांग्रेस और बीजेपी-अकाली की सरकार ने पंजाब को नशे में धकेला, नशे के व्यापार को फलने फूलने दिया। हमने युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम छेड़ी है। युद्ध नशे दे विरुद्ध में पंजाब के लोग मान सरकार का साथ दे रहे हैं।
पहले, अकाली दल और कांग्रेस ने पंजाब की जवानी को नशे की दलदल में डुबोया, अब मान सरकार नशा तस्करों का खात्मा करके 'वसदा पंजाब' बना रही है। उन्होंने कहा कि नशा पंजाब की तरक्की के लिए सबसे बड़ा खतरा है।
3816 ड्रग तस्कर हुए गिरफ्तार
उन्होंने कहा कि एक मार्च 2025 से 'युद्ध नशे दे विरुद्ध' अभियान शुरू किया गया, जिसका उद्देश्य जड़ों से नशे को मिटाना है और कुछ ही दिनों में 2,136 FIR दर्ज की गईं और 3,816 ड्रग तस्कर गिरफ्तार हुए।
यह भी पढ़ें- 'खनौरी-शंभू बॉर्डर पर लूट ने अहमद शाह अब्दाली की याद दिला दी', किसानों पर हुए एक्शन से भड़के प्रताप सिंह बाजवा
पंजाब बजट 2025-26 की खास बातें
- सीमा पार ड्रग तस्करी रोकने के लिए ₹110 करोड़ का बजट आवंटित, जिसमें 5,000 होम गार्ड BSF के साथ तैनात होंगे और एडवांस एंटी-ड्रोन सिस्टम लगाए जाएंगे।
- पंजाब में पहली बार 'ड्रग जनगणना' की जाएगी, जिसके लिए ₹150 करोड़ का बजट आवंटित।
- 'डायल 112’ सेवा को मजबूत करने के लिए 758 चार-पहिया और 916 दो-पहिया वाहन खरीदे जाएंगे, जिससे रिस्पांस टाइम 8 मिनट तक कम होगा।
- मोहाली में नए 'डायल 112’ हेडक्वार्टर के लिए 53 करोड़ आवंटित किए गए।
- इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल के लिए 125 करोड़ आवंटित।
- 65 लाख परिवारों का बीमा कवर बढ़ाकर 5 लाख से 10 लाख किया गया है।
- ‘मुख्यमंत्री सरबत सेहत बीमा योजना द्वारा ‘सेहत कार्ड’ बनाए जाएंगे , इसके लिए ₹778 करोड़ का बजट आवंटित किया गया।
- बजट में आम आदमी क्लीनिकों के लिए ₹268 करोड़ आवंटित।
- ‘फरिश्ते योजना’ के अंतर्गत दुर्घटना पीड़ितों के उपचार और वित्तीय सहायता हेतु ₹10 करोड़ आवंटित।
- रंगला पंजाब विकास योजना के तहत बजट में कुल ₹585 करोड़ (प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 5 करोड़) आवंटित किए गए हैं।
- मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना के तहत 115 करोड़ रुपए का आवंटित। मुख्यमंत्री स्ट्रीट लाइट योजना के तहत 2.5 लाख लाइट्स लगाए जाएंगे।
- 2025-26 के लिए ₹7,614 करोड़ का बजट प्रस्तावित है, जिसमें घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।
- महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा रहेगी जारी। 450 करोड़ का प्राविधान।
- तीन जिलों में मक्की के उत्पादन के अधीन लिए 17500 प्रति हेक्टेयर मिलेगा।
यह भी पढ़ें- कर्नल पुष्पिंदर बाठ मामले में एक साथ आई सेना और पंजाब पुलिस, DGP बोले- 'कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।