विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुखपाल खैरा के निलंबन और एंट्री विवाद पर पंजाब विधानसभा में हंगामा, मीडिया बाइट को लेकर आप-कांग्रेस विधायक भिड़े

Published: Tue, 27 Oct 2026 11:45 AM (IST)

पंजाब विधानसभा में अंतिम दिन मीडिया को बाइट देने के दौरान आप और कांग्रेस विधायक आपस में भिड़ गए। सुखपाल ...और पढ़ें

HighLights

  1. पंजाब विधानसभा में आप-कांग्रेस विधायकों के बीच तीखी बहस।

  2. सुखपाल खेहरा के निलंबन पर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन।

  3. मीडिया बाइट के दौरान विधानसभा परिसर में गरमाया सियासी माहौल।

रोहित कुमार, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा परिसर में मंगलवार को विशेष सत्र के अंतिम दिन का माहौल बेहद गरमा गया। मीडिया को बाइट देने और अपनी बात रखने के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के विधायक आमने-सामने आ गए, जिसके बाद दोनों दलों के नेताओं के बीच तीखी बहस और धक्कामुक्की की स्थिति बन गई। विधानसभा परिसर में हुए इस घटनाक्रम से सियासी पारा काफी चढ़ गया।

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा के निलंबन के फैसले का विरोध कर रहे हैं। खेहरा को सात दिन के लिए सदन से निलंबित किए जाने के बाद से ही कांग्रेस इस कार्रवाई पर सवाल उठा रही है। मंगलवार को विधानसभा के अंतिम दिन भी यह मुद्दा गरमाया रहा। कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा में प्रवेश नहीं दिए जाने को लेकर नारेबाजी की और खेहरा के निलंबन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा में कांग्रेस विधायकों को रोकने पर हंगामा, स्पीकर कुलतार संधवां बोले- 'किसी को नहीं रोका जाएगा'

बाजवा ने उठाया खैरा का मुद्दा

इससे पहले नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने विधानसभा में कांग्रेस विधायकों को बाहर रोके जाने का मुद्दा स्पीकर के सामने उठाया। बाजवा ने इस पर आपत्ति जताई। इस पर स्पीकर ने कहा कि सदन की कार्यवाही नियमों के तहत चलेगी। कांग्रेस विधायकों को प्रवेश नहीं दिए जाने और खेहरा के निलंबन को लेकर विपक्ष ने विरोध जारी रखा। विधानसभा परिसर में मीडिया को बयान देने के दौरान आप और कांग्रेस के विधायक आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई।

यह भी पढ़ें- पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ आए आगरा, ताजमहल की खूबसूरती पर फिदा

सदन के बाहर गरमाया सियासी माहौल

कांग्रेस विधायक जहां सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरते हुए अपनी बात मीडिया तक पहुंचाने में जुटे थे, वहीं आम आदमी पार्टी के नेता भी सरकार का पक्ष रखने के लिए सामने आ गए। दोनों पक्षों के नेता हाथों में तख्तियां लेकर मीडिया के सामने बोल रहे थे। इसी दौरान दोनों दलों के नेताओं के बीच बहस तेज हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति ऐसी बन गई कि मीडिया के सामने ही दोनों पक्षों के बीच धक्कामुक्की होने लगी।

यह भी पढ़ें- पराली प्रबंधन के लिए विशेष किसान हेल्पलाइन शुरू, फोन पर मिलेगी मशीनों की जानकारी; पंचायतें हुईं सम्मानित