Move to Jagran APP

कैप्टन अमरिंदर सिंह की लकी बस में निकला प्रियंका गांधी का रोड शो

राजनीति में एंट्री करने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लखनऊ रोड शो के बहाने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की लकी बस चर्चा में आ गई है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 11 Feb 2019 08:51 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 10:12 AM (IST)
कैप्टन अमरिंदर सिंह की लकी बस में निकला प्रियंका गांधी का रोड शो

जेएनएन, चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश के रास्ते देश की राजनीति में एंट्री करने वाली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के लखनऊ रोड शो के बहाने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की लकी बस चर्चा में आ गई है। सोमवार को लखनऊ में प्रियंका ने रोड शो के लिए जिस बस का इस्तेमाल किया, उसे कैप्टन ने 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान विशेष तौर पर बनवाया था।

loksabha election banner

इसी बस से प्रचार कर कैप्टन दस साल बाद सत्ता में लौटे थे। वे इसे अपनी लकी बस मानते हैं। अब यह बस प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में प्रचार के लिए दी गई है। वह लगातार तीन दिनों तक कार्यकर्ताओं से मिलेंगी। इस दौरान होने वाले रोड शो में इसी बस का इस्तेमाल होगा। यह बस विशेष तौर पर प्रचार के लिए भेजी गई है।

मार्च 2017 में कांग्रेस को राज्य की 117 में से 77 सीटें मिली थीं। इसके अलावा गुरदासपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद विनोद खन्ना के निधन के बाद वहां हुए उपचुनाव में भी इस बस को प्रचार के लिए इस्तेमाल किया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष प्रधान सुनील जाखड़ यहां रिकॉर्ड मतों से जीते थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह समय-समय पर इस बस का प्रचार के लिए इस्तेमाल करते रहे हैं।

अब चर्चा यह है कि क्या यह बस कांग्रेस के लिए उत्तर प्रदेश में भी उतनी ही किस्मत वाली रहेगी? इस बस को प्रचार के लिए विशेष तौर पर तैयार किया गया है। इसमें हाइड्रोलिक सीट है, जो छत के खुलने पर बाहर आ जाती है। यहीं बैठकर कैप्टन अमरिंदर सिंह लोगों को संबोधित करते रहे हैं। कैप्टन के प्रचार के दौरान आकर्षण का केंद्र रही थी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.