चंडीगढ़ में पाबंदी के बावजूद परोसा जा रहा था हुक्का, क्लब सील, मालिक तीसरी बार गिरफ्तार
चंडीगढ़ में क्लब बार में हुक्का सर्व करने पर पांबदी है। बावजूद एक क्लब में हुक्का पार्टी चल रही थी। क्लब में रेड कर क्लब को तीसरी बार सील किया गया है। वहीं क्लब मालिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
चंडीगढ़, जेएनएन। सेक्टर-9 स्थित पाइप एंड बैरल क्लब में हुक्का परोसने की सूचना पर एसडीएम रूचि सिंह बेदी ने टीम के साथ रेड की थी। हुक्का परोसकर डीसी के आदेशों की अवहेलना करने पर तत्काल प्रभाव से क्लब सील करवा दिया गया। जिसकी शिकायत सेक्टर-3 थाना पुलिस को भी दी गई। थाना पुलिस ने क्लब से चार हुक्का बरामद करने के साथ मालिक सेक्टर-50 प्रोग्रेसिव सोसायटी निवासी सुमेश गगनेजा के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
एसडीएम रूचि सिंह बेदी को सूचना मिली कि सेक्टर-9 स्थित पाइप एंड बैरल क्लब में हुक्का सर्व किया जा रहा है। जिसके बाद उन्होंने टीम के साथ पहुंचकर कार्रवाई की। वहीं थाना प्रभारी शेर सिंह ने एसडीएम के निर्देशानुसार धारा 188 के तहत कार्रवाई की है। क्लब स्टाफ ने बताया कि मालिक गगनेजा के आदेशों पर हुक्का परोसा जा रहा था।
इससे पहले भी पाइप एंड बैरल पर दो बार हो चुकी है कार्रवाई
- 30 दिसंबर 2020 को हुक्का परोसने की शिकायत मिलने पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने छापामारी कर हुक्का जब्त किय था। जबकि आरोपित मालिक को गिरफ्तार भी किया था। जमानती धारा होने के नाते आरोपित को थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया था।
- सेक्टर-3 थाना पुलिस ने 9 जनवरी 2021 को हुक्का परोसने की सूचना पाइप एंड बैरल क्लब में दूसरी बार मिलने पर छापामारी कर हुक्का जब्त किया था। आरोपित मालिक के खिलाफ पुलिस ने धारा 188 के तहत केस दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की थी। इसके बावजूद अब तीसरी बार क्लब में छापामारी कर हुक्का जब्त किया गया है।
हुक्का सर्व पर सेक्टर-3 थाना पुलिस की कार्रवाई
सेक्टर-9 काऊ ब्वॉय क्लब
सेक्टर-9 बूम बॉक्स क्लब
सेक्टर-9 स्थित एस्को बार क्लब
सेक्टर-9 स्थित पाइप एंड बैरल क्लब (दो बार)
हुक्का सर्व पर सेक्टर-26 थाना पुलिस की कार्रवाई
सेक्टर-7 स्थित रीफ क्लब (दो बार)
सेक्टर-26 स्थित प्ले-ग्राउंड क्लब (हाई वॉल्यूम डीजे बजाना)
सेक्टर-7 स्थित ग्राफो क्लब
सेक्टर-7 स्थित टर्मिनल क्लब
सेक्टर-26 स्थित बार्गेन बूज क्लब
यह भी पढ़ें: बाहुबली मुख्तार अंसारी को ले जाने वाली एंबुलेंस पंजाब में हाईवे किनारे मिली, यूपी पुलिस टीम पहुंची
यह भी पढ़ें: यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी की बुलेट प्रूफ एंबुलेंस पर नया खुलासा, जानें कहां तैयार की गई
चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें