चंडीगढ़ PGI में होगा परविंदर सिंह झोटा का पोस्टमार्टम, डॉक्टरों का पैनल तैयार; मजिस्ट्रेट की निगरानी में पूरी होगी प्रक्रिया
मानसा में ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटाका पोस्टमार्टम चंडीगढ़ पीजीआई में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा मजिस्ट्रेट की निगरानी में किया जाएगा।

चंडीगढ़ PGI में होगा परविंदर सिंह झोटा का पोस्टमार्टम (फाइल फोटो)
HighLights
सीबीआई ने परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड की जांच संभाली
चंडीगढ़ पीजीआई में विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे पोस्टमार्टम
मृतक के परिवार ने न्याय मिलने तक अंतिम संस्कार रोका था
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब के मानसा में ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले की जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली है।
जांच संभालते ही एजेंसी ने साक्ष्य जुटाने और मामले की तह तक पहुंचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए सीबीआई ने विशेष टीम गठित कर दी है। यह टीम मानसा पहुंच गई और संबंधित थाने से रिकॉर्ड हासिल कर लिया है। अब सीबीआई जल्द ही इसमें नई एफआइआर दर्ज कर जांच करेगी।
सीबीआई की टीम का नेतृत्व वरिष्ठ डीआइजी कर रहे हैं। बुधवार को सीबीआई की टीम ने मृतक के परिवार से मुलाकात की और उनके बयान लिए। जांच में फारेंसिक विशेषज्ञों, ड्रग कंट्रोलर्स और अन्य विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है। यह विशेषज्ञ घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों की जांच करेंगे, ताकि हत्या से संबंधित महत्वपूर्ण तथ्यों का पता लगाया जा सके।
पीजीआइ चंडीगढ़ में विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे पोस्टमार्टम
परविंदर सिंह झोटा का पोस्टमार्टम चंडीगढ़ स्थित पीजीआइ में विशेषज्ञ डॉक्टरो की टीम द्वारा किया जाएगा। चंडीगढ़ में मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 13 अक्टूबर को झोटा की हत्या हुई थी और तब से उसके परिवार ने उसका अंतिम संस्कार नहीं किया।
परिजन उसे न्याय दिलाने की मांग पर अड़े थे, इसलिए उन्होंने अब तक उसके शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। हालांकि अब सीबीआई जांच शुरू होने के बाद जल्द ही झोटे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।
दिनदहाड़े दुकानदारी ने मारी थी गोली
परविंदर सिंह झोटा अक्सर नशे के खिलाफ आवाज उठाते थे। 13 अक्टूबर को भी कथित नशे की बिक्री के खिलाफ वह एक मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। इस दौरान दुकानदार अश्वनी शर्मा ने दिनदिहाड़े गोलियां मारकर उनकी हत्या कर दी थी। अश्वनी को राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार कर लिया गया था।
