विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान बना रहा इंपोर्टेड पिस्टल्स की हूबहू काॅपी, ड्रोन से भारत भेजी जा रही सप्लाई; मोहाली फायरिंग केस से खुलासा

Published: Tue, 22 Sep 2026 02:09 PM (IST)

पाकिस्तान में इंपोर्टेड पिस्टल्स की हूबहू कॉपी बनाई जा रही है, जिनकी सप्लाई ड्रोन के जरिए भारत भेजी जा रही ...और पढ़ें

जिगाना, पीएक्स-3, पीएक्स-5, बेरेटा और ग्लॉक की फर्स्ट कॉपी पाकिस्तान में बन रही। (एआई जनरेटेड फोटो)

जिगाना, पीएक्स-3, पीएक्स-5, बेरेटा और ग्लॉक की फर्स्ट कॉपी पाकिस्तान में बन रही। (एआई जनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. जिगाना और ग्लाॅक जैसी पिस्टल्स बन रही।

  2. 2 से 5 लाख रुपये में एक पिस्टल मिल रही।

  3. विदेश में बैठे गैंगस्टर्स चला रहे नेटवर्क।

संदीप खत्री, मोहाली। जिगाना, पीएक्स-3, पीएक्स-5, बेरेटा और ग्लाॅक...इन इंपोर्टेड पिस्टल्स की हूबहू काॅपी पाकिस्तान में बन रही है और वहां से ड्रोन के जरिये सप्लाई भारत भेजी जा रही है।

ओरिजिनल हथियार पर जो नाम और मार्किंग होती है, वही इन काॅपी हथियारों पर भी लिखी जाती है। 2 से 5 लाख रुपये में सौदा हो रहा है। मोहाली और चंडीगढ़ में हुई वारदातों में इन्हीं हथियारों का इस्तेमाल किया गया है।

मोहाली में रंगदारी के लिए तीन कारोबारियों के घर फायरिंग केस में गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ में यह खुलासा हुआ है। खरड़ सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रदीप बाजवा ने बताया कि मोहाली फायरिंग मामले में शूटर रविंदर उर्फ काली ने हथियारों की व्यवस्था करवाई थी।

जांच में खुलासा हुआ है कि ये हथियार ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से मंगवाए गए थे। पुलिस को आशंका है कि विदेश में बैठे लाॅरेंस बिश्नोई के गुर्गे कुलवीर सिद्धू के जरिये पाकिस्तान से हथियार मंगवाए गए थे।

यह भी पढ़ें- क्यों चर्चा में आई 'जिगाना' पिस्टल और क्या है कीमत? सिद्धू मूसेवाला, अतीक अहमद और चंडीगढ़ कैशियर हत्याकांड से कनेक्शन

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में जिगाना और ग्लाक पिस्टलों के साथ पकड़े बदमाश; अत्याधुनिक हथियारों ने बढ़ाई सुरक्षा एजेंसियों की चिंता

 

ये हथियार पकड़े जा चुके

  • मोहाली में तीन कारोबारियों के घर फायरिंग केस में अब तक सात हथियार बरामद किए जा चुके हैं। इनमें दो पीएक्स-5, दो जिगाना और तीन .30 बोर शामिल हैं।
  • चंडीगढ़ ऑपरेशन सेल की एजीटीएफ ने हाल ही में गैंगस्टर दीपक नांदल गैंग के कुछ शूटरों को पकड़ा था, जिनसे पीएक्स-5 और जिगाना पिस्टल बरामद हुई थी।
  • सुक्खा काहलों हत्या के मुख्य गवाह और उसके दोस्त गोपी निज्जर हत्याकांड के आरोपितों को सेक्टर 43 बस स्टैंड के पीछे मुठभेड़ के दौरान पकड़ा था। उनके पास से भी जिगाना बरामद हुई थी। 
  • चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल के कैशियर की हत्या में भी जिगाना पिस्टल का इस्तेमाल हुआ था, जिसके जरिये एक सेकंड में 13 गोलियां बरसाई गई थीं।

 

मोहाली में तीन कारोबारियों के घरों पर हुई फायरिंग मामले की जांच जारी है। इन वारदातों में आरोपितों से अब तक सात पिस्टल बरामद हुए हैं, जिसमें दो जिगाना, दो पीएक्स-5 और तीन .30 बोर शामिल हैं। जांच में पता चला है कि ये हथियार पाकिस्तान से मंगवाए गए थे। पाकिस्तान में इंपोर्टेड हथियारों की फर्स्ट काॅपी तैयार की जा रही है। - वरुण शर्मा, एसएसपी, मोहाली