पंजाब में अब हर बच्चा पाएगा शिक्षा, तैयार होंगी 10 हजार नई कक्षाएं; CM केजरीवाल ने हरजोत सिंह को दी बधाई
Punjab News पंजाब में 10000 नई कक्षाएं विकसित की जा रही हैं और 10000 मौजूदा कक्षाओं को समान तर्ज पर रूपांतरित किया जा रहा है। इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के नए शिक्षकर्मियों और कक्षायें प्रमाण है कि अब पंजाब भी शिक्षा की क्रांति को साक्षात्कार कर रहा है। उन्होंने पंजाब के शिक्षा मंत्री को शुभकामनाएं भी दी हैं।
चंडीगढ़, जागरण डिजिटल डेस्क: पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने सोशल मीडिया पर 10000 नई कक्षाएं विकसित करने की जानकारी साझा की है। इस पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूलों के नए शिक्षकर्मियों और कक्षायें प्रमाण है कि, अब पंजाब भी शिक्षा की क्रांति को साक्षात्कार कर रहा है। उन्होंने पंजाब के शिक्षा मंत्री को शुभकामनाएं भी दी हैं।
Wow! Look at the new schools and classrooms of govt schools in Punjab. Now Punjab is also witnessing education revolution https://t.co/iksmk48lTZ
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 13, 2023
हरजोत सिंह ने ट्विटर पर साझा की तस्वीरें
बता दें पंजाब में 10000 नई कक्षाएं विकसित की जा रही हैं और 10000 मौजूदा कक्षाओं को समान तर्ज पर रूपांतरित किया जा रहा है। इसकी जानकारी हरजोत सिंह ने ट्विटर पर तस्वीरें साझा करके दी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने पंजाब के लोगों से वादा किया था कि सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से कम नहीं होंगे। यहां हमारे सरकारी स्कूलों की कक्षाएं प्राइवेट स्कूलों से भी बेहतर हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल ने उनकी पोस्ट को शेयर करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त की।