विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ की तेज गेंदबाज नंदिनी का दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए चयन, WPL में हैट्रिक लेकर बना चुकी रिकॉर्ड

Published: Tue, 10 Nov 2026 12:23 PM (IST)

चंडीगढ़ की तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा का दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। ...और पढ़ें

तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा।

तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा।

HighLights

  1. एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगी।

  2. WPL में हैट्रिक के बाद भारतीय क्रिकेट टीम में जगह मिली।

  3. चंडीगढ़ की पहली यूटीसीए खिलाड़ी, देश का नाम करेंगी रोशन।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। विमेन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में करियर के दूसरे ही मुकाबले में हैट्रिक लेकर रिकॉर्ड बुक में नाम दर्ज कराने वाली चंडीगढ़ के तेज गेंदबाज नंदिनी शर्मा का दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयन हुआ है।

भारतीय टीम दौरे पर एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। दौरे का आगाज 9 दिसंबर को गेकेबरहा में एकमात्र टेस्ट से होगा। वनडे मुकाबले पार्ल, केपटाउन और ब्लोमफोंटेन में खेले जाएंगे। तीन टी20 मैच बेनोनी और पोटचेफस्ट्रूम में होंगे।

इस साल की शुरुआत में नंदिनी यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) की पहली खिलाड़ी बनी थीं, जिन्हें ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर भारत की टेस्ट टीम में जगह मिली। हालांकि, उन्हें अब तक टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण का मौका नहीं मिला है।

यूटीसीए अध्यक्ष सारांश टंडन ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट और वनडे, दोनों टीमों में नंदिनी का चयन चंडीगढ़ और यूटीसीए के लिए गर्व की बात है।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: पिता ने लोन लेकर पूरा किया बेटी का सपना, गोल्ड मेडलिस्ट नंदिनी शर्मा से जानिए संघर्ष की कहानी

घरेलू क्रिकेट से लार्ड्स और अब आल-फार्मेट विदेशी दौरे तक का सफर उनकी मेहनत, अनुशासन और लगातार शानदार प्रदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि नंदिनी आगे भी चंडीगढ़ और देश का नाम रोशन करेंगी।

चंडीगढ़ के लिए ही घरेलू क्रिकेट खेलती हैं

नंदिनी शर्मा अपने परिवार समेत चंडीगढ़ की बापूधाम कॉलोनी में रहती हैं। वे चंडीगढ़ के लिए ही घरेलू क्रिकेट भी खेलती हैं। विमेन प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) में वह दिल्‍ली कैपिटल्‍स का हिस्‍सा हैं।

लीग में उन्‍होंने अब तक 10 मैच खेले हैं और 17 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 18.58 की और इकोनॉमी 8.31 की रही है। 5/33 लीग में उनका बेस्‍ट गेंदबाजी प्रदर्शन है। नंदानी शर्मा ने WPL 2026 के एक ही मैच में हैट्रिक और पांच विकेट लेकर (5/33) इतिहास रच दिया था।

विमंस टी20 विश्‍व कप भी खेलेंगी

विमंस टी20 विश्‍व कप 2026 के लिए हरमनप्रीत कौर को कप्‍तानी और स्‍मृति मंधाना को उपकप्‍तानी वाली टीम में भी चंडीगढ़ की उभरती स्टार क्रिकेटर नंदिनी शर्मा का चयन हुआ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।