विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नलिनी मलिक क्या जमानत पर जेल से आएगी बाहर? चंडीगढ़ में करोड़ों के घोटाले में CBI कोर्ट कल सुनाएगी फैसला

By Ravi Atwal Edited By: Sohan Lal
Published: Tue, 10 Nov 2026 01:03 PM (IST)

चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी घोटाले की मुख्य आरोपी पूर्व सीएफओ नलिनी मलिक ने सीबीआई कोर्ट में दोबारा जमानत अर्जी दायर की ...और पढ़ें

पूर्व चीफ फाइनेशियल ऑफिसर नलिनी मलिक।

पूर्व चीफ फाइनेशियल ऑफिसर नलिनी मलिक।

HighLights

  1. नलिनी मलिक ने सीबीआई कोर्ट में दोबारा जमानत अर्जी दायर की।

  2. 116.84 करोड़ रुपये के स्मार्ट सिटी घोटाले की मुख्य आरोपित हैं।

  3. कोर्ट ने सीबीआई को नोटिस जारी किया, सुनवाई 11 नवंबर को।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। स्मार्ट सिटी में 116.84 करोड़ रुपये के घोटाले की मुख्य आरोपित पूर्व चीफ फाइनेशियल ऑफिसर (सीएफओ) नलिनी मलिक ने सीबीआई कोर्ट में दोबारा जमानत अर्जी दायर की है। वह करीब आठ महीने से जेल में है।

कोर्ट ने अर्जी पर जवाब देने के लिए सीबीआई को नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई 11 नवंबर यानी बुधवार को होगी। आरोप है कि नलिनी ने आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के अधिकारियों के साथ मिलकर घोटाले को अंजाम दिया।

स्मार्ट सिटी लिमिटेड का काफी फंड बैंक में जमा था। परियोजना समाप्त होने के बाद यह रकम नगर निगम को हस्तांतरित की जानी थी, लेकिन आरोप के मुताबिक बैंक अधिकारियों ने पैसा निकालकर फर्जी कंपनियों के जरिये रियल एस्टेट में निवेश किया।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में 116 करोड़ का घोटाला; स्मार्ट सिटी CFO नलिनी मलिक गिरफ्तार, फर्जी FD से खुला बड़ा खेल

जांच के अनुसार, नगर निगम चंडीगढ़ के खाते में करोड़ों रुपये जाने थे, लेकिन स्मार्ट सिटी से सिर्फ 81.20 रुपये मिले। आरोप है कि बाकी रकम आरोपितों ने आपस में बांट ली। नलिनी ने अन्य अधिकारियों और आईडीएफसी बैंक कर्मियों के साथ मिलकर संदेह से बचने के लिए 11 फर्जी एफडी तैयार कीं। बाद में जाली कंपनियां बनाकर एफडी की रकम निवेश की गई।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।