मोहाली में सफाई का काम ठप, नौकरी के लिए अनुभव प्रमाणपत्र मांगे जाने पर सफाई कर्मचारियों का धरना
सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जो भर्ती प्रक्रिया चल रही है उसमें तुर्जुबा सर्टिफिकेट मांगा जा रहा है लेकिन कंपनी की ओर से तुर्जबा सर्टिफिकेट नहीं दिया जा रहा। भर्ती शुरू हुए 9 दिन होने को आए हैं लेकिन कंपनी उन्हें अनुभव प्रमाण पत्र नहीं दे रही है।
जासं, मोहाली। लंबित मांगों को लेकर मोहाली के सफाई कर्मचारियों ने निगम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने मंगलवार को शहर में सफाई का काम ठप कर दिया। कर्मचारियों ने धमकी दी है कि अगर मांगें न मानी गई तो बुधवार को शहर के सभी चौराहों पर कूड़े के ढेर लगने शुरू हो जाएंगे। डोर टू डोर गारबेज कलेक्शन का काम भी बंद कर दिया जाएगा।
ठेका कंपनी नहीं दे रही अनुभव प्रमाण पत्र
उधर, निगम की बैठक में लांयस सफाई कंपनी का ठेका तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया क्योंकि अभी निगम की ओर से सीधे तौर पर सफाई कर्मचारी रखने के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जो भर्ती प्रक्रिया चल रही है, उसमें तुर्जुबा सर्टिफिकेट मांगा जा रहा है लेकिन कंपनी की ओर से तुर्जबा सर्टिफिकेट नहीं दिया जा रहा। भर्ती शुरू हुए 9 दिन होने को आए हैं लेकिन कंपनी उन्हें अनुभव प्रमाण पत्र नहीं दे रही है। करीब 1200 कर्मचारी तुर्जबा सर्टिफिकेट न मिलने के कारण आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
उधर, इस मुद्दे पर नगर निगम का कहना है कि एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट निगम को नहीं बल्कि ठेकेदार ने देना है। सफाई कर्मचारी अमरजीत, सुलेख, वीना आदि ने कहा कि भर्ती में ऐसी शर्तें क्यों लगाई गईं। जो कर्मचारी 20-20 बीस साल से झाडू लगा रहे हैं, उसी को तुर्जबा माना जाना चाहिए था। अब मेयर अमरजीत सिंह जीती कंपनी से बात करके तुर्जुबा सर्टिफिकेट लेकर दें। अगर ऐसा नहीं किया गया तो शहर में तो साफ-सफाई का काम पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसके साथ-साथ निगम कार्यालय में भी कूड़ा फेंका जाएगा। इस दौरान निगम के खिलाफ सफाई कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की।
यह भी पढ़ें - Mohali MC Meeting: मोहाली को मिलेगी खुद की प्राइवेट सेवा, शुरुआत में 6 बसें चलेंगी, जानें रूट
यह भी पढ़ें - Ludhiana PAU के कर्मचारी भड़के, दिवाली से पहले वेतन नहीं मिलने पर थापर हाल का किया घेराव