विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चंडीगढ़ में युवक ने लड़की को पिलाई बीयर और फिर बनाया दुष्कर्म का शिकार

By Kamlesh BhattEdited By:
Published: Fri, 05 May 2017 08:10 PM (IST)

युवक ने एक नाबालिग लड़की को कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर बीयर पिलाई और फिर होटल में रातभर उसे हवस का शिकार बनाता रहा।

चंडीगढ़ में युवक ने लड़की को पिलाई बीयर और फिर बनाया दुष्कर्म का शिकार
चंडीगढ़ में युवक ने लड़की को पिलाई बीयर और फिर बनाया दुष्कर्म का शिकार

जेएनएन, चंडीगढ़। कपड़े खरीदने गई एक नाबालिग लड़की को उसका परिचित युवक मिला और उसने होटल में ले जाकर उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई। उसमें उसने उसे बीयर पिला दी और फिर रातभर मारपीट करने के साथ-साथ उससे दुष्कर्म करता रहा। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

13 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बताया कि वह दो मई को बुड़ैल में सूट खरीदने के लिए गई थी। ऑटो चालक ने उसे बुडै़ल में  होटल रॉकस्टार के पास उतार दिया। वहां पर उसे जानकार युवक रवि मिला। रवि ने उसे अपने जाल में फंसाया और होटल के अंदर एक कमरे में ले गया। उसने वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर बीयर पिला दी।

यह भी पढ़ें: युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर किया लड़की से दुष्कर्म, वीडियो भी बनाई

लड़की के मुताबिक बीयर पीने के बाद उसे नशा चढ़ गया। इस दौरान रवि उससे मारपीट करता रहा। रवि ने रात को भी उसे होटल में ही रखा और रातभर हवस का शिकार बनाता रहा। अगले दिन सुबह रवि ने उसे छोड़ दिया और साथ ही धमकी दी कि अगर उसने इस संबंध में किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। डरी सहमी लड़की ने चार मई को अपने माता-पिता को इस संबंध में बताया।

यह भी पढ़ें: अस्पताल में भर्ती युवती से मौसा ने किया दुष्कर्म

इसके बाद वह उसे सेक्टर 31 पुलिस स्टेशन में ले गए। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि की। सेक्टर 31 थाना पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शुक्रवार शाम रामदरबार निवासी रवि को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें: नाबालिग बहनों को प्रेमजाल में फंसा युवक एक को ले गए संगरूर दूसरी को गौंडा